प्रियंका ने रेड कार्पेट पर पूरी बाजू के बलमेन के सफेद गाउन में चलीं। इस खूबसूरत पंखों वाले क्रिस्टल से लैस गाउन में वह खूब फब रही थीं...
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित 69वें एमी अवॉड्र्स 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर बलमेन का सफेद गाउन पहनकर जलवा बिखेरा। प्रियंका ने लॉस एंजेलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में 17 सितंबर को एंथनी एंडरसन के साथ 'आउटस्टैंडिंग वेराइटी टॉक सीरीज' का पुरस्कार पेश किया। उन्होंने यह पुरस्कार 'लास्ट वीक टुनाइट विद जॉन ओलीवर' के लिए जॉन ओलीवर को दिया।
प्रियंका ने समारोह में रेड कार्पेट पर पूरी बाजू के बलमेन के सफेद गाउन में चलीं। इस खूबसूरत पंखों वाले क्रिस्टल से लैस गाउन में वह खूब फब रही थीं। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और बेरी लाल रंग की लिपस्टिक में वह काफी दिलकश लग रही थीं।
प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉड्र्स के रेड कारपेट पर उतर रही हैं। पिछले साल प्रियंका ने लाल रंग के गाउन में कहर ढाया था। पिछली बार उन्होंने फिल्म ‘अवेंजर्स’ में नेगेटिव किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हिडलस्टन के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट किया था।