हॉलीवुड

कौन है ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम केली हॉटल? जिनकी कार एक्सीडेंट में हुई मौत, सुन नहीं सकती थी एक्ट्रेस

Kaylee Hottle Death: 18 साल की एक्ट्रेस केली हॉटल की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इसकी जानकारी उनकी पिता ने लाइव आकर दी। बचपन से ही केली सुन नहीं सकती थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपनी दीवाना बना दिया था। उनके जाने से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। आइये जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस…
2 min read
Jul 22, 2026
Godzilla vs kong Fame actress Kaylee Hottle death in car accident at 18 she is Deaf
एक्ट्रेस केली हॉटल (Photo Source- Kaylee Hottle Instagram)

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' (Godzilla vs. Kong) और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' (Godzilla x Kong: The New Empire) में जिया का यादगार किरदार निभाकर दुनिया भर में तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) की मौत हो गई है। उन्होंने 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत एक भीषण कार दुर्घटना में हुई ह। बेटी की मौत की पुष्टि खुद उनके पिता ने की है। जैसे ही कैली के निधन की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। उनके फैंस और पूरी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

केली हॉटल की कार एक्सीडेंट में मौत

केली के पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम के दौरान अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) का इस्तेमाल करते हुए इस दुखद हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भीषण हादसा मैरीलैंड में हुआ। अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही केली ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइये जानते हैं कौन है केली हॉटल?

मूक-बधिर परिवार में पली-बढ़ी थीं केली

केली हॉटल अटलांटा, जॉर्जिया की रहने वाली थीं। उनके पिता जोशुआ का परिवार चार पीढ़ियों से सुन नहीं सकता था। पिता की ही तरह केली भी सुन और बोल नहीं सकती थीं। उन्होंने टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ से अपनी पढ़ाई की थी। बचपन से ही घर में अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) का माहौल होने के कारण केली में एक्टिंग को लेकर जबरदस्त आत्मविश्वास और जुनून पैदा हुआ। केली की एक बड़ी बहन भी सुन नहीं सकती थी, जबकि उनके तीन छोटे भाई सुन सकते हैं।

'जिया' के किरदार से जीती थीं करोड़ों दिल

फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' में केली हॉटल ने 'जिया' नाम की एक अनाथ मूक-बधिर बच्ची का किरदार निभाया था, जो फिल्म में विशालकाय 'कॉन्ग' के साथ एक खास और भावुक रिश्ता शेयर करती है। साल 2024 में आई इसके सीक्वल 'Godzilla x Kong: The New Empire' में भी उनकी अदाकारी की जबरदस्त सराहना हुई थी। इस दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'सैटर्न अवॉर्ड्स' (Saturn Awards) में 'बेस्ट परफॉर्मेंस बाई ए यंगर एक्टर' की कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था। अब उनकी मौत से उनके फैंस भावुक हो रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Updated on:
22 Jul 2026 11:07 am
Published on:
22 Jul 2026 10:34 am