हॉलीवुड

Grammy 2025: रेड कार्पेट पर बिना कपड़ों के पहुंची कान्ये वेस्ट की वाइफ Bianca Censori, पुलिस ने लिया एक्शन

Grammy 2025 Bianca Censori: ग्रैमी अवॉर्ड 2025 के रेड कार्पेट पर कुछ अजीब देखने को मिला। यहां रैपर कान्ये वेस्ट की वाइफ बियांका सेंसरी बिना कपड़ों पर वॉक करते दिखीं। इससे हड़कंप मच गया।

2 min read
Feb 03, 2025

Grammy 2025 Bianca Censori: ग्रैमी अवॉर्ड्स म्यूजिक इंडस्ट्री बहुत बड़े अवॉर्ड्स हैं। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े मोस्ट टैलेंटेड परफॉर्मर्स और बड़े म्यूजिक हिट्स को सम्मानित किया जाता है। 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स को डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

कान्ये वेस्ट की वाइफ बियांका सेंसरी

मगर इस अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रैपर कान्ये वेस्ट की वाइफ बियांका सेंसरी बिना कपड़ों पर वॉक करने लगीं। उन्होंने पैप्स के लिए पोज भी दिया। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हैं।

इस घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आई। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी को ग्रैमी 2025 इवेंट से बाहर निकाल दिया। एक सूत्र बताया कि पुलिस अधिकारियों ने दोनों को बाहर निकाल दिया जब उन्होंने "कारपेट पर एक क्रेजी आउटफिट मोमेंट" किया, जो "वल्चर्स एल्बम कवर की नकल करने का प्रयास" था।

कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी की शादी

वेस्ट के 2024 के "वल्चर्स 1" एल्बम कवर पर सेंसरी को केवल जांघ-ऊंचे जूते और पीछे एक छोटे कपड़े में पीछे की ओर खड़ा दिखाया गया था। इस जोड़े ने शो में उसी पोज में कदम रखा और फिर इवेंट से बाहर निकल गए। वेस्ट और सेंसरी, जिनकी शादी 2022 में हुई थी।

Kanye West

इनको बाद में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना छोड़ते हुए और सिल्वर क्रोम कार में जाते हुए देखा गया। गौरतलब है कि रैपर कान्ये को अमेरिकी गायक टाई डॉला साइन के साथ 'कार्निवल' में सहयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप गीत के लिए नामांकित किया गया था।

हालांकि, ये पुरस्कार केंड्रिक लैमर के स्मैश ड्रेक डिस ट्रैक 'नॉट लाइक अस' को मिला। वहीं ग्रैमी अवार्ड्स के प्रवक्ता ने इस विवाद पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Updated on:
03 Feb 2025 12:58 pm
Published on:
03 Feb 2025 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर