हॉलीवुड

Grammy awards 2018: प्रियंका नहीं पहुंची, केंड्रिक ने जीते 5 अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

कई सेलेब्स अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर स्टाइलिश लुक में पहुंचे
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 3:32 PM IST
Grammy awards 2018
Grammy awards 2018

60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। मैडीसन स्क्वायर गार्डन में इस अवॉर्ड समारोह का आगाज जोर-शोर से हुआ। कई सेलेब्स अवॉर्ड फंक्शन के रेड कारपेट पर स्टाइलिश लुक में पहुंचे। वहीं बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल का जलवा बिखेर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस अवॉर्ड शो में नहीं पहुंची। इस अवॉर्ड समारोह का आगाज केंड्रिक लैमर की परफॉर्मेंस के साथ हुआ। बता दें कि केंड्रिक लैमर ग्रैमी अवॉर्ड्स में 7 कैटिगरी में नॉमिनेट हुए हैं।

वहीं लेडी गागा ने भी इस अवॉर्ड समारोह में अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। रिहाना भी इस अवॉर्ड समारोह में स्टाइलिश लुक में पहुंची। रिहाना अपने आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखीं। हालांकि वह अपने फ्रिजी हेयर और ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। रिहाना और केंड्रिक को 'लॉयल्टी' सॉन्ग के लिए बेस्ट रैप सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।

अवॉर्ड समारोह में नहीं पहुंची प्रियंका:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस अवॉर्ड समारोह में नहीं पहुंची। हालांकि उन्हें प्री-ग्रैमी गाला के रेड कारपेट पर देखा गया था लेकिन मेन इवेंट से वह नजर नहीं आई। बता दें हाल ही में '38वें एनुअल गोल्डन रास्पबेरी अवॉर्ड' की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बेवॉच' 'वर्स्ट फिल्म ऑफ द ईयर' की कैटेगरी में शामिल की गई है। बता दें कि प्रियंका जल्द ही 'ए किड लाइक जैक' और 'इट इजंट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। पिछले दिनों इस शो से प्रियंका का एक लुक भी सामने आया था। प्रियंका शो के इस सीजन में अलग लुक में नजर आएंगी। प्रियंका इस बार शो में छोटे बालों में नजर आने वाली है।

विनर्स लिस्ट:
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- एलीसिया कारा

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- एड शेरीन (शेप ऑफ यू)

बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- एड शेरीन

सॉन्ग ऑफ द ईयर- That’s What I Like, ब्रूनो मार्स

बेस्ट रॉक एल्बम- A Deeper Understanding, द वार ऑन ड्रग्स

बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- HUMBLE, केंड्रिक लैमर
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- LOYALTY, केंड्रिक लैमर, रिहाना

बेस्ट रैप एल्बम- DAMN, केंड्रिक लैंमर

बेस्ट कंट्री एल्बम- Broken Halos

बेस्ट अमेरिकाना एल्बम- The Nashville Sound

बेस्ट म्यूजिक वीडियो- HUMBLE, केंड्रिक लैमर

Published on: