हॉलीवुड

Oscar nominations 2019: भारतीय फिल्म ‘पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस’ ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट

26 मिनट की इस फिल्म में वास्तविक जीवन के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथन ने काम किया है।  

2 min read
Jan 23, 2019
oscar nominations 2019

91वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है। डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सबजेक्ट श्रेणी के टॉप पांच नॉमिनेटेड फिल्मों में एक भारतीय फिल्म को भी शामिल किया गया है। भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर गुनित मोगा हैं। यह फिल्म मासिक धर्म के कलंक के बारे में बनाई गई है। 26 मिनट की इस फिल्म में वास्तविक जीवन के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथन ने काम किया है।

महिलाओं के अनुभव को भी दर्शाया गया:
इस फिल्म में अरुणाचलम मुरुगनाथन द्वारा बनाई गई पैड मशीनों के बारे में बताया गया है। साथ ही उत्तर भारत के हापुड़ गांव में लगाई गई पैड मशीनों के साथ महिलाों के अनुभवों को भी दर्शाया गया है।

छोटी सी पहल:
गुनित मोगा ने कहा,'हमने इसे बनाया है...हमने जो सोचा था, यह उससे आगे की चीज है।' इसी के साथ गुनित ने कहा कि मासिक धर्म को समाज में एक कलंक के रूप में देखा जाता हैं जो कि गलत है। भारत में पीरियड्स को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं हैं, इन्ही धारणाओं को दूर करने के लिए यह फिल्म एक छोटी सी पहल है।

Published on:
23 Jan 2019 09:18 pm
Also Read
View All