हॉलीवुड

IPL में इस बार लगेगा BOLLYWOOD के साथ HOLLYWOOD का तड़का, जानिए कैसे….

बताया जा रहा है कि इस बार देश के इस रोमाचिंत गेम में हॉलीवुड के कुछ दिग्गजों की भी शिरकत हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2018, 8:11 PM IST
IPL HOLLYWOOD ACTORS ACTRESSES BOLLYWOOD SHARUKH KHAN
IPL HOLLYWOOD ACTORS ACTRESSES BOLLYWOOD SHARUKH KHAN

फिल्मी जगत और खेल का एक अनूठा रिश्ता होता है। दोनो ही मनोरंजन के बेहतरीन साधन होते हैं। दोनों से ही दर्शक अपना एंटरटेनमेंट करते हैं। काफी समय से खेल और फिल्मी जगत का रुप भी बदलता जा रहा है। फिल्मों में जहां हॉलीवुड का एक्शन एड हो रहा है तो वहीं खेल में खुद हॉलीवुड के दिग्गज। दरअसल हम बात कर रहें है आईपीएल यानि की इंडियन प्रीमियर लीग की। बताया जा रहा है कि इस बार देश के इस रोमाचिंत गेम में हॉलीवुड के कुछ दिग्गजों की भी शिरकत हो सकती है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई कलाकारों ने आईपीएल की टीम खरीदी हुई है। शाहरुख खान से लेकर प्रीति जिंटा कई ऐसे बॉलीवुड सितारें हैं जो खेल का सीधे तरीके से हिस्सा है। साथ ही आईपीएल मैचों के उद्घाटन समारोह में भी काफी सारे फिल्मी कलाकारों के PERFORMANCES होती है।

आईपीएल की बढ़ती शोहरत को देखते हुए इस टी-20 लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला का कहना है कि - इस बार उदघाटन समारोह में हॉलीवुड के कलाकार भी शिरकत कर सकते हैं और स्टेज पर अपनी PERFORMANCES से आग लगा सकते हैं।" इससे ये साफ हो गया है कि इस बार आईपीएल उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे।

CHAMPIONS - 2017

A post shared by IPL (@iplt20) on

बता दें कि इस बार आईपीएल का 11वां सत्र सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा, जबकि इसका उद्घाटन समारोह छह अप्रैल को मुंबई में होगा जिसे भव्य और यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है।शुक्ला ने कहा, 'उदघाटन समारोह व्यापक और भव्य होगा। पिछली बार प्रत्येक स्थान पर समारोह किया गया था, लेकिन इस बार केवल एक स्थान मुंबई में ही होगा, लेकिन वह बड़े स्तर का होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे। हमारी अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों के शीर्ष कलाकारों से बात चल रही है।'

श्री देवी की बेटी के प्यार में दिवाना हुआ ये एक्टर, किया ये काम ...

Published on: