4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड के लिए की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ‘भूत बनकर वापस आऊंगा या फिर…’

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपना प्यार साबित करने के लिए शनिवार को खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने युवती के किसी और प्रेम संबंध का जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आकाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 11 Sep 2016, 4:24 PM IST

suicide

suicide

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपना प्यार साबित करने के लिए शनिवार को खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने युवती के किसी और प्रेम संबंध का जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आकाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। आकश के जीजा प्रवीण इमोले ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार दोपहर छत्रीपुरा निवासी सागर ने आकाश के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।

यह लिखा है सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जब्त नोट में लिखा है 'मेरी प्यारी काज तू शायद मुझसे प्यार नहीं करती पर मैं तुस्से बहुत प्यार करता हूं। तू शायद सागर के साथ खुश रहेगी, तू ये मत समझना कि मैं मर गया तो तेरा पीछा छोड़ दूंगा। मैं वापस आऊंगा मेरा प्यार साबित करने। सागर, तू मुझसे पूछ रहा था ना कि क्या काकजल के लिए मर सकता है, देख मैं मर सकता हूं काजल के लिए। काजल में वापस आऊंगा भूत बनके या तेरे घर में जन्म लेकर।

तेरे घर पहला लड़का आए, तो समझ लेना में ही हूं। मां मैं तुझे छोड़कर जा रहा हूं, मुझे माफ कर देना। तुने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मेरा भाई उसके जैसा भाई तो कोई हो नहीं सकता, बहुत प्यार करता है वो मुझे, उसे संभाल लेना। काजल, मम्मी, मेरा दोस्त अंकित मुझे माफ कर देना...बाय..आकाश।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़