हॉलीवुड

Hailey Bieber की वजह से सो नहीं पाते थे Justin Bieber, जानिए क्या था कारण

हाल ही में अमेरिकी सुपरमॉडल हैली बीबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक जैसे लक्षणों का अनुभव करने के बाद रक्त के थक्के के लिए उनका इलाज किया गया था।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2022, 12:09 PM IST
Hailey Bieber की वजह से सो नहीं पाते थे Justin Bieber, जानिए क्या था कारण
Hailey Bieber की वजह से सो नहीं पाते थे Justin Bieber, जानिए क्या था कारण

25 वर्षीय मॉडल ने पुष्टि की है कि उन्हें इस सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने अपने साथ हुई हर बात के बारे में बताया। हॉलीवुड सिंगर और पॉपुलर स्टार जस्ट‍िन बीबर की पत्नी मॉडल हेली बीबर पिछले हफ्ते बड़ी परेशानी से गुजरी हैं। उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट हो गया था जिस कारण हेली को अस्पताल में एडम‍िट करना पड़ा था। शन‍िवार को हेली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए हेल्थ इशू का जिक्र किया।

अब हैली अपनी उस स्थिति से पूरी तरह उबर चुकी हैं। अपने साथ हुए इस हेल्थ इशू को लेकर हैली के बारें में People ने लिखा कि उनकी वजह से जस्टिन को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक सूत्र ने People को बताया कि सिंगर जस्टिन बीबर अपनी पत्नी को लेकर बहुत चिंतित थे।

सूत्र ने आगे कहा, "हैली नहीं चाहती थि कि कोई उनकी चिंता करें, लेकिन ये स्थिति दोनों के लिए बहुत मुश्किलों से भरी थी। जस्टिन अभी भी हैली को लेकर बहुत चिंतित है। वो बहुत मुश्किल से सो पाते हैं। वो अपनी पत्नी का ख्याल रखते रहते हैं और उन्हे रेस्ट करते हुए देखते रहते हैं।"

आपको बता दें, जस्टिन बीबर की पत्नी हेली बीबर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया था। इस नोट में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को शुभकामनाओं के लिए और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी बोला। हेली ने बताया है कि ये पल उनके काफी डरावना और भयावह था।

यह भी पढ़ें: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कपिल शर्मा के किए गए कमेंट से मीका सिंह हैं ने नाराज हो कर कहा - 'मैं आपसे नफरत करता हूं'

उन्होंने लिखा है, 'गुरुवार सुबह मैं अपने पति के साथ ब्रेकफास्ट कर रही थी तभी मुझे स्ट्रोक जैसे लक्षण महसूस हुए। मुझे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। उन्होंने पाया कि मैं ब्रेन में बहुत हल्का ब्लड क्लॉट से हो चुका है जिसकी वजह से मुझे ऑक्सीजन मिलने में समस्या हो रही थी लेकिन शरीर ने खुद ही इसे ले लिया और मैं कुछ घंटों में बिल्कुल ठीक हो गई थी। हालांकि, यह मेरे जीवन का काफी डरावना पल था लेकिन अब मैं घर आ गई हूं।'


साथ ही उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं सभी एक से बढकर डॉक्टर्स और नर्स को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। जिन लोगों ने मुझे जल्द ठीक होने के विशेज भेजे, सपोर्ट और प्यार दिया, सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।'

यह भी पढ़ें: किरण राव संग तलाक को लेकर आमिर खान ने अब बताई अलग होने की असली वजह

Published on: