हॉलीवुड

128 करोड के बंगले में शिफ्ट हुई यह हॉलीवुड अभिनेत्री, जानिए क्या है खास

किम कार्दशियन के हिडन हिल्स मैन्शन में विलासिता और सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान
2 min read
Dec 11, 2017
Kim Kardashian
Kim Kardashian

हॉलीवुड अभिनेत्री और रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने हाल ही में अपने घर में रिनोवेशन कराया है। रिनोवेशन के बाद किम कार्दशियन अपनी फैमिली के साथ ने इस घर में शिफ्ट हो गई हैं। किम कार्दशियन का यह घर कैलिफोर्निया में स्थित है। किम कार्दशियन ने अपने इस मैन्शन का नाम हिडन हिल्स रखा है। किम का यह मैन्शन ५ एकड में फैला है। डबर स्टोरी वाले इस मैन्शन में किम कार्दशियन ने अपने व अपने परिवार की सभी जरूरतों व सुविधाओं का ध्यान रखा है। किम कार्दशियन ने यह मैन्शन वर्ष २०१४ में खरीदा था। यह मैन्शन किम कार्दशियन ने १२८ करोड रुपए में खरीदा था। इस मैन्शन में किम ने लैगून बनवाया है।

क्या खास है इस मैन्शन में:
किम कार्दशियन के हिडन हिल्स मैन्शन में विलासिता और सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। हिडन हिल्स में जिम, बॉस्केट बॉल कोर्ट है तो वहीं हेयर सैलून,स्पा और मसाज पार्लर भी है। इस मैन्शन में मनोरजंन के साधनों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मनोरंजन के लिए इस हिडन हिल्स में डबल स्टोरी प्लेरूम, म्यूजिक स्टूडियो और मूवी थिएटर हैं। बच्चों के खेलने के लिए गेम रूम अलग से है। इसके साथ ही मैन्शन का हर रूम डिफरेंट स्टाइल में डेकोरेट किया गया है। किम के हिडन हिल्स के आउटसाइड एरिया में ग्रीन ग्रास, स्विमिंग पूल और हॉट टब है। वहीं लिविंग रूम और सीटिंग रूम का इंटीरियर भी बेहतरीन है। डाइनिंग रूम में बड़ी डाइनिंग टेबल है, जिसके ऊपर झूमर लगा हुआ है।

बेहतरीन मॉड्यूलर किचन:
किम कार्दशियन के इस मैन्शन में कुकिंग एरिया का भी बहुत अच्छे से ध्यान रखा है। इस मैन्शन में किम ने बेहतरीन मॉड्यूलर किचन बनवाया है। किचन के सेंटर में एक बड़ा स्टैंड हैं। यहां कुकिंग के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही किचन में झूमर और लाइटिंग लगाई गई है।

Updated on:
11 Dec 2017 05:51 pm
Published on:
11 Dec 2017 05:38 pm