27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे पिता समान विंस्टीन को अभिनेत्री जेनिफर ने कहा- कुत्ता

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे विंस्टीन को अभिनेत्री जेनिफर ने कहा- 'कुत्ता'...
2 min read
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Dec 08, 2017

Jennifer Lawrence

Jennifer Lawrence

अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन उनके लिए पिता समान थे और उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह दुष्कर्मी हैं। हार्वे विंस्टीन पर 80 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीडऩ का आरोप है। जेनिफर लॉरेंस ने ओपरा विनफ्रे को बताया, "वह हमेशा मेरे लिए अच्छे थे।"

जेनिफर ने कहा, "वह मेरे लिए पिता समान थे, इसलिए मैंने सबकुछ चलने दिया, क्योंकि मुझे लगा कि मैं इस शख्स को जानती हूं। इसके बाद उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा। हम सभी जानते थे कि वह कुत्ता है, हम जानते थे कि वह बुरा है उससे बात करना मुश्किल है। लेकिन यह नहीं पता था कि वह दुष्कर्मी है।" विंस्टीन पर 80 से अधिक महिलाओं ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया गया है, जिनमें अभिनेत्री कैट बेकिंस्ले, कारा डेलेविंगन, एंजेलिना जोली और रोज मैकगोवन जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि निर्माता हार्वे वेनस्टेन को यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद वेनस्टेन कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफादेना पड़ा था। आरोपों के बाद से उनकी कंपनी उनसे दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी। खबर के मुताबिक, वेनस्टेन को आठ अक्तूबर को सह-अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था, लेकिन कंपनी की 22 प्रतिशत हिस्सेदारी पर उनका अधिकार बना हुआ था और इस्तीफे से पहले तक वह कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल थे। वेनस्टेन के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप सार्वजनिक होने के बाद से कंपनी के निदेशक मंडल के ज्यादातर सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं। अब इस मंडल में केवल तीन सदस्य - तारक बेन अम्मार लांस मेरोव और बॉब वेनस्टेन रह गए हैं।

हार्वे विंस्टीन के न सिर्फ मान-सम्मान की धज्जियां उड़ीं, बल्कि पारिारिक मोर्चे पर वो अलग-थलग पड़ गए हैं। हार्वे की वाइफ जॉर्जिना चैपमैन ने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनसे अलग होने का फैसला कर लिया है। अभिनेत्री एवं डिजाइनर जॉर्जिना ने कहा कि उनके मन में उस महिला के लिए सहानुभूति है, जिसका उनके पति ने उत्पीडऩ किया।