हॉलीवुड

Mahershala Ali का खुलासा: एक्ट्रेस संग इंटीमेट सीन से किया था इंकार, बताई धर्म से जुड़ी ये बात

महरशला अली ने फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के रोल को लेकर की बात सह-कलाकार टराजी पी.हेंसन के साथ इंटीमेट सीन न करने की बताई वजह फाइनल शॉट में Kiss सीन के बाद चले गए फ्रेम से बाहर

2 min read
Nov 21, 2020
Mahershala Ali का खुलासा: एक्ट्रेस संग इंटीमेट सीन से किया था इंकार, बताई धर्म से जुड़ी ये बात

मुंबई। बॉलीवुड में कई धर्म और विचारों के लोग काम करते हैं। इंडस्ट्री से दो महिला कलाकार धर्म के नाम पर एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं। इनमें सना खान ( Sana Khan ) और दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ( Zaira Wasim ) शामिल हैं। इनसे पहले 2008 में हॉलीवुड एक एक्टर ने धर्म के सम्मान की खातिर इंटीमेट सीन करने से इंकार कर दिया था। इस बात का खुलासा एक्टर ने एक ताजा इंटरव्यू में किया है।

रखी ये शर्त
ऑस्कर विजेता अभिनेता महरशला अली ( Mahershala Ali ) ने 2008 की फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' ( The Curious Case Of Benjamin Button Movie ) में भूमिका स्वीकार करते समय केवल एक ही शर्त थी कि उनकी सह-कलाकार टराजी पी.हेंसन ( Taraji P. Henson ) के साथ इंटीमेट सीन नहीं होना चाहिए। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा था क्योंकि यह उनके धर्म के सम्मान से बाहर था।

ऐसे पूरा किया फाइनल शॉट
यूके की वेबसाइट फीमेल फर्स्ट के मुताबिक अली ने माइंड पॉवर मिक्सटेप पॉडकास्ट पर कहा, 'मेरे पुराने एजेंट ने मुझे फोन करके कहा कि महरशला आपको रोल मिल गया है। मैंने कहा कि यदि उसमें सेक्स सीन होगा तो मैं नहीं कर सकता। फाइनल शॉट में टराजी और मैं किस करना शुरू करे हैं और फिर हम फ्रेम से बाहर चले जाते हैं।'

'मैं अपने धर्म के सम्मान का स्थान रखना चाहता हूं'
अली ने कहा, '15 साल पहले भी मैं इस पॉइंट तक ही जा सकता था क्योंकि मैं अपने धर्म के सम्मान का स्थान रखना चाहता हूं। अभिनेता ने अपने पिता को लेकर बताया, 'वह केवल स्पोर्ट्स में नहीं थे। संगीत, कला काफी कुछ था, जिनसे मैं अपने पिता के साथ जुड़ा था। जब उनका निधन हुआ, हम सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे। उनके लिए ही मैं कविताएं लिखने से अभिनय की दुनिया में आ गया। जब मेरे पिता बीमार थे तब मैंने परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। जब मैंने न्यूयॉर्क के लिए बाहर जाना शुरू किया, तो मैं उनके लिए मैं छोटे-छोटे परफॉर्मेंस करता था। कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया।'

Published on:
21 Nov 2020 08:23 pm
Also Read
View All