हॉलीवुड

प्रियंका से शादी होते ही खुली निक की किस्मत, फैमिली के साथ मिलकर बनाया यह विश्व रिकॉर्ड

प्रियंका इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

2 min read
Mar 12, 2019
Jonas brothers sucker
Jonas brothers sucker

अमरीकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। अब जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। प्रियंका इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा, द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इससे ज्यादा मैं प्राउड फील नहीं कर सकती। बता दें कि जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में 'सकर' म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक किया है। इसमें निक के भाई जो और केविन भी साथ नजर आए। इससे पहले 2008 में निक जोनस का म्यूजिक वीडियो 'बर्निंग अप' पांचवे स्थान पर रहा था।

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और जो जोनस की होने वाली पत्नी सोफी टर्नर भी हैं। वीडियो को जोनस ब्रदर्स ने ही प्रोड्यूस किया है। वीडियो में सभी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस वीडियो का लिंक को शेयर करते हुए लिखा था,''सकर' वीडियो रिलीज हो गया है। यह पहली बार है जब हमने साथ काम किया और एक मोमेंट के लिए भी नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह फैमिली अफेयर था जिसमें खूब फन हुआ। जोनास ब्रदर्स और जे सिस्टर्स ने एक दूसरे को चियर किया। प्राउड ऑफ यू हसबैंड।'

Updated on:
12 Mar 2019 12:50 pm
Published on:
12 Mar 2019 12:45 pm