हॉलीवुड

निक ने अमरीकन शो में समझाया ‘रोके’ का मतलब, बताया कैसे हुआ था प्रियंका से प्यार

इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक रोके की रस्म के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Sep 09, 2018
Nick and Priyanka

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में उन्होंने अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सगाई की है। इन दिनों वह निक के साथ क्वालिटी टाईम स्पेंड कर रही हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इन दिनों दोनों अक्सर साथ में स्पॉट हो रहे हैं। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक रोके की रस्म के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

ऐसे हुई थी निक-प्रियंका की पहली मुलाकात:
दरअसल निक जोनस हाल में एक विदेशी टीवी शो पर पहुंचे। जिमी फैलन के चैट शो 'द टुनाइट शो' में निक ने प्रियंका के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मुंबई में प्रियंका के साथ हुए उनके रोके के बारे में भी समझाया। निक ने बताया कि प्रियंका के साथ उनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद वे कुछ माह तक मैसेज के जरिए एक दूसरे से संपर्क में रहे। निक ने शो पर बताया कि दोनों ने करीब 6 माह तक मैसेज के जरिए एक दूसरे से बात की। 6 माह बात करने के बाद दोनों ने एक बार फिर मिलने का फैसला किया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 18 अगस्त में इन्होंने सगाई कर ली।

आॅडियंस में बैठी थीं प्रियंका:
जब निक जोनस शो में इंटरव्यू दे रहे थे तो उस वक्त प्रियंका भी वहां मौजूद थीं। प्रियंका उस वक्त ऑडियंस के बीच बैठी थीं। शो पर जब निक अपनी लव लाइफ के बारे में बता रहे थे तो प्रियंका मस्तीभरे अंदाज में रिएक्शन दे रही थीं। शो में जब होस्ट ने निक से पूछा कि क्या उनका कोई सेलिब्रिटी निकनेम भी है। इस पर निक ने बताया कि उन्हें प्रियंका के साथ सेलिब्रिटी निक नेम 'प्रिक' पसंद है। हालांकि होस्ट ने इस जोड़े से इस निकनेम के उपयोग से बचने की सलाह दी।

समझाया रोके का मतलब:
शो के दौरान निक को एक तस्वीर दिखाई गई। इस तस्वीर को निक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। यह तस्वीर उनकी सगाई की थी। शो पर यह तस्वीर दिखाकर निक से रोके के बारे में सवाल पूछा गया। निक ने रोके का मतलब समझाते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों के परिवार ने रिश्ते को मुहर लगा दी है। निक ने इस अनुभव को आध्यात्मिक बताया। निक ने बताया कैसे पूजा-पाठ के साथ मंत्रोच्चारण के साथ ये रसम संपन्न होती है। निक ने कहा, 'मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में उत्साहित होकर बताया।'

ये भी पढ़ें

अमेरिका में कुछ इस तरह FUN कर रहे प्रियंका और निक, फैमिली के साथ डाली खास तस्वीरें…
Published on:
09 Sept 2018 04:44 pm
Also Read
View All