हॉलीवुड

निक ने किया खुलासा: इस वजह से प्रियंका से हुआ प्यार

निक का कहना है कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास के कारण प्रियंका चोपड़ा और वह एक दूसरे के करीब आए हैं।
2 min read
Sep 20, 2018
Nick and Priyanka
Nick and Priyanka

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अमरीकी गायक निक जोनस के साथ सगाई की। माना जा रहा है कि यह जोड़ा इसी वर्ष शादी के बंधन में बंध सकता है। हाल में निक ने अपने और प्रियंका के रिलेशनशिप को लेकर मीडिया से बात की। निक का कहना है कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास के कारण प्रियंका चोपड़ा और वह एक दूसरे के करीब आए हैं। बता दें कि निक और प्रियंका की सगाई जुलाई में हुई थी।

निक ने बताया रिश्ते की शुरुआत के बारे में:
एक साक्षात्कार में निक ने प्रियंका की प्रशंसा की और अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात की। उन्होंने कहा,'वास्तव में जो चीज हम दोनों को जोड़ती है वह है हमारे परिवारों के प्रति हमारा प्यार और विश्वास और हमेशा उन लोगों को अहमियत देना जो आपके साथ रहने वाले हैं और हमने एक-दूसरे में यह गुण पाया। यह एक अच्छी चीज है और मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'

यह बेशुमार प्यार है:
निक ने उस वायरल वीडियो पर भी बात की जिसमें पिछले महीने मुंबई में रोका समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'यह बेशुमार प्यार है। हमने अच्छा समय बिताया, हम भारत गए थे और शानदार रोका समारोह आयोजित किया। इसे लगभग हमारे तथा उनके परिवार ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।'

पहली मुलाकात के बारे में बताया:
गायक ने इससे पहले अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था कि प्रियंका से उनकी पहली मुलाकात एक मित्र के माध्यम से हुई थी और उन्हें एक-दूसरे को समझने और इसके लिए निर्णय लेने में महीनों का वक्त लगा था। रविवार को निक के 26वें जन्मदिन पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे निक के गाल चूम रहीं थीं।

Published on:
20 Sept 2018 09:28 pm