हॉलीवुड

प्यार, दर्द और आइस रिंक का खेल! 8 एपिसोड वाले ‘Off Campus’ पर Gen Z हुए फिदा

Off Campus: ‘Off Campus’ एक ऐसी वेब सीरीज है जिसने Gen Z के दिलों को बड़े ही खूबसूरती से छू लिया है। इस सीरीज में प्यार, दोस्ती और कॉलेज लाइफ के साथ-साथ दर्द और संघर्ष को भी बेहद सच्चाई के साथ दिखाया गया है।

2 min read
May 29, 2026
Off Campus(फोटो सोर्स: x के @gqindia अकाउंट द्वारा)

Off Campus: OTT की दुनिया में इन दिनों स्पोर्ट्स रोमांस ड्रामा 'Off Campus' ने धमाकेदार चर्चा बटोरी हुई है। खासतौर पर Gen Z दर्शकों के बीच ये शो तेजी से फेमस हो रहा है। 8 एपिसोड वाले इस रोमांटिक ड्रामा में कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार और आइस हॉकी की दुनिया को एक साथ दिखाया गया है, जिसने युवाओं को ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ये भी पढ़ें

‘दो घंटे के काम में 10 हजार?’ कीर्ति कुल्हारी ने कुक के सैलेरी पर जताई हैरानी, वायरल

रिश्तों के उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वास की लड़ाई

ये सीरीज राइटर एले केनेडी की फेमस बुक सीरीज पर बेस्ड है। बता दें, कहानी हैना वेल्स और गैरेट ग्राहम के इर्द-गिर्द घूमती है। हैना एक समझदार और आत्मविश्वासी लड़की है, जबकि गैरेट कॉलेज का स्टार आइस हॉकी प्लेयर है। दोनों एक नकली रिलेशनशिप की शुरुआत करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच असली प्यार वाली इमोशन बनने लगती हैं, फिर कहानी मजेदार मोड़ लेने लगती है।

दरअसल, शो में रोमांस के साथ-साथ युवाओं की भावनात्मक परेशानियों, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और आत्मविश्वास की लड़ाई को भी दिखाया गया है। यही वजह है कि ये कहानी केवल एक लव स्टोरी बनकर नहीं रह जाती, बल्कि कॉलेज लाइफ का एक इमोशनल सफर महसूस होती है। बता दें, गैरेट और उसके दोस्तों को आइस हॉकी प्लेयर्स के रूप में दिखाया गया है, जिससे शो में स्पोर्ट्स का रोमांच भी जुड़ जाता है। इसके साथ ही, आइस रिंक पर होने वाले मुकाबले और उसके बीच पनपते रिश्ते दर्शकों को अलग अनुभव देते हैं। सोशल मीडिया पर शो के कई सीन वायरल हो चुके हैं और फैंस लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन भी अनाउंस कर दिया है

इतना ही नहीं, 'Off Campus' की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन भी अनाउंस कर दिया है। आने वाले सीजन में गैरेट के दोस्तों की लव स्टोरी पर फोकस किया जाएगा। यही वजह है कि फैंस अभी से अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमांस, इमोशन और स्पोर्ट्स का ये कॉम्बिनेशन युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि ‘Off Campus’ इस समय OTT की सबसे चर्चित रोमांटिक सीरीज में शामिल हो गई है।

Published on:
29 May 2026 03:55 pm
Also Read
View All