
हॉलीवुड की अदाकारा और पॉप सिंगर पेरिस हिल्टन ने फिर से एक बार सगाई कर ली है। पेरिस की ये तीसरी सगाई है। पेरिस ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी सगाई की जानकारी दी है। पेरिस ने एक वीडियों साझा किया है जिसमें अभिनेता क्रिस जिल्का उनकों प्रोपोज़ कर रिंग पहनाते हुए दिख रहें हैं। पेरिस ने वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि- मेरे जिन्दगी का सबसे खुशनुमा और प्यारा पल।
The most romantic moment of my life! #Engaged
रजनीकांत की इस फिल्म के आगे फेल है तीनों KHANS" target="_blank">BATTLE: रजनीकांत की इस फिल्म के आगे फेल है तीनों KHANS
वीडियों शेयर करने के कुछ ही घंटों में इस वीडियों को करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया और सैकड़ो लोगों ने कमेन्ट के जरिये बधाईयां दी। बता दें कि पेरिस और जिल्का 7 साल पहले एक पार्टी के दौरान मिले थे।बात दें कि पेरिस और जिल्का ने पिछले साल अपने रिश्ते की बात कबूली थी। दोनों एक दूसरे को करीब 10 सालों से जानते हैं। जिल्का ने पेरिस हिल्टन को बेहद ही खूबसूरत रिंग भी पहनाई है। इस रिंग की कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है।
बता दे कि पेरिस हिल्टन का 2003 में 'वन नाइट इन पेरिस'के नाम से एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। वीडियों में हिल्टन अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रिक सलोमॉन के साथ थीं। इस वीडियो के कारण पेरिस डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बारे में पेरिस ने को एक इटरव्यू में बताया था कि- जब मैंने इस वीडियो के बारे में पता चला था तो मुझे असल में बहुत बुरा लगा था। मैं डिप्रेशन में थी। कभी मैंने इस वीडियो से एक डॉलर तक नहीं कमाया। ये आखिरी चीज थी जो मैं खुद से अलग करना चाहती थी। अब मुझे हमेशा उस सब के लिए जज किया जाता रहेगा, जो रिक सलोमॉन और मेरे बीच प्राइवेट मोमेंट्स में हुआ।