26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाइलैंड में छुट्टियां मना रही लिंडसे लोहान के साथ हुई यह घटना, पढकर रह जाएंगे दंग

लिंडसे लोहान ने क्रिसमस थाइलैंड में मनाया
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jan 01, 2018

Lindsay Lohan

Lindsay Lohan

हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने कहा कि थाईलैंड में छुट्टियों के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सांप द्वारा काटे जाने की एक तस्वीर भी साझा की है।
पहले वीडियो पोस्ट में लोहान सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को फुकेत का भी दीदार कराया। उन्होंने कहा, ‘मुझे इससे प्यार है। यह बहुत खूबसूरत है। बहुत ही सुंदर स्थान।’’ अपने दूसरे वीडियो में लोहान ने कहा, ‘मैं अभी भी थाईलैंड के फुकेत में हूं। यह बहुत खूबसूरत है और हां मुझे यहां एक सांप ने काट लिया है।’’ उन्होंने एक और वीडियो में कहा, ‘सकारात्मक चीज यह है कि मैं ठीक हूं। सबको नए साल की बधाई! भगवान भला करे।

उन्होंने फैंस को यह भी बताया कि अब वो ठीक हैं। एक और वीडियो रिलीज कर उन्होंने कहा- 'लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं ठीक हूं। हैप्पी न्यू ईयर।' बता दें कि लिंडसे लोहान ने क्रिसमस थाइलैंड में मनाया। गौरतलब है कि 'मीन गर्ल' से मशहूर हुई लिंडसे लोहान हाल ही मे उस समय चर्चा में आ गई थी जब उपर पर टैक्स बकाया की खबरें चली थीं। पिछले दिनों खबरें आई थी कि अभिनेत्री लिंडसे लोहान पर 64 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। रिपोर्ट के अनुसार लिंडसे लोहान ने साल 2010, 2014 और 2015 में हुई कमाई का टैक्स फाइल नहीं किया है।

वहीं लिंडसे लोहान की फिर से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने की भी खबरें आई थीं। मीडिया में खबरें चल रही थी कि लिंडसे लोहान एक बार फिर सिंगिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। बता दें कि लिंडसे ने 2004 और 05 में अपने गानों से खूब नाम कमाया था। बता दें कि लिंडसे लोहान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों लिंडसे लोहान ने ऐसी एक तस्वीर पोसट कर दी थी कि उन्हें ट्रोल किया गया। दरअसल लिंडसे लोहान थाईलैंड के बीच पर बुर्किनी में नजर आईं थी। बुर्किनी एक स्विमवियर है जिसे बुर्का और बिकिनी के कॉम्‍ब‍िनेशन से बनाया गया है। इसके बाद बुर्किनी में लिंडसे का फोटोशूट वायरल हो गया था और उनके इस्लाम में उनकी रुचि को लेकर काफी कमेंट्स आए थे।