हॉलीवुड

प्रिंस हैरी और मेगन ने शादी में आने वाले मेहमानों से की खास अपील, आप भी पढ़ें

प्रिंस हैरी ने सगाई के दौरान मेगन को बेहद खास अंगूठी पहनाई थी
2 min read
Apr 10, 2018
Prince harry and Meghan Markle
Prince harry and Meghan Markle

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस हैरी जल्द ही अपनी मंगेतर मेगन मर्केल से जल्द शादी करने वाले हैं। इन दोनों ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से एक खास अपील की है। इन्होंने मेहमानों से अपील की है कि वे शादी में तोहफा देने की बजाय परोपकारी संस्थाओं में दान दें।

मुंबई के मैला महिला फाउंडेशन में दान दें:

प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मर्केल ने उनकी शादी में आने वाले सभी मेहमानों से अपील की है कि वे परंपरागत रूप से तोहफा देने की बजाय मुंबई के मैना महिला फाउंडेशन सहित सात परोपकारी संस्थाओं को दान दें। केंसिंग्टन पैलेस के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में कहा गया है, 'प्रिंस हैरी और मेगन सगाई के बाद से मिल रही हार्दिक शुभकामनाओं को लेकर बहुत आभारी हैं और शादी पर तोहफा देने की इच्छा रखने वालों को चैरिटी को दान देने पर विचार का आग्रह करते हैं।'

झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं की मदद करता है संगठन:
मुंबई का मैना महिला फाउंडेशन झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं की मदद करता है। यह संस्था मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में काम करता है।

मर्केल ने की थी संगठन की संस्थापक से मुलाकात:
मर्केल जब वर्ष 2017 में भारत यात्रा पर आई थी तो इस दौरान उन्होंने मैना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने मुंबई की गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चर्चा की थी।

19 मई को होगी शादी:
राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मर्केल 19 मई को शादी करेंगे। पिछले वर्ष पैलेस ने एक बयान में बताया था कि ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए पांचवें नंबर पर आने वाले 33 वर्षीय हैरी और मेगन अगले साल 19 मई को विंडसर के सेंट जार्ज चैपेल में शादी करेंगे। शादी से पहले मेगन का बपतिस्मा होगा। वह एंग्लिकन पंथ में उनके कदम रखने की पुष्टि होगी।

सगाई में पहनाई थी खास अंगूठी:
प्रिंस हैरी ने सगाई के दौरान मेगन को बेहद खास अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी में प्रिंसेज डायना के संग्रह से भी दो हीरे जड़े हैं। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें तीन हीरे लगे हैं, जिनमे से दो उनकी मां के संग्रह से हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है।

Published on:
10 Apr 2018 03:26 pm