
suicide
जीवन से निराश होकर लोग दिन -प्रतिदिन मौत को गले लगा रहे हैं। रिश्तों में खटास व अपेक्षाओं के पूरा न होने से लोगों का धीरज खत्म हो रहा है। लगातार आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। किसी को परिवार का बोझ, तो किसी को बेरोजगारी,ऐसे में लोगों को आत्महत्या के सिवा कुछ और नहीं सूझता है।
मिला सुसाइट नोट, लिखा उधारी के रुपए पत्नी को दिए जाए
एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने आज अलसुबह ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अनुसार आज करीब 6.30 बजे शहीद की मोरी के पास पटरियों पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान दुर्गाविहार निवासी 75 वर्षीय मेहरचंद के रूप में हुई है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है।
जीवन से परेशान होकर आत्महत्या
जिसमें उसने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल इंद्रराज ने बताया कि बुजुर्ग की मौत सुबह करीब 4.30 बजे जयपुर हिसार ट्रेन की टक्कर से होना सामने आया है। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी जीवन से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
साथ ही लिखा है कि उसने एक व्यक्ति को दस लाख रुपए उधार दे रखे है। पुलिस ने मांग की है कि यह राशि उसकी पत्नी को ही दिलवाएं जाए। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
Published on:
30 May 2017 09:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
