17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजी तौकीर को मनीष गोयल ने दिखाया आईना, बोले- ‘मैं भी ऐसी-ऐसी कहानियां सुना सकता हूं’, बिग बॉस 20 में फिर गर्माया माहौल

Qazi Touqeer Controversy: बिग बॉस 20 में मनीष गोयल ने काजी तौकीर के बोलने के अंदाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बातें एक समय बाद समझ से बाहर हो जाती हैं।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20

मनीष गोयल की बात सुनकर हैरान रह गए काजी तौकीर (सोर्स: instagram-brahmand.k.liye)

Manish Goyal Statement: बिग बॉस 20 के घर में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच बातचीत ने नया मोड़ ले लिया है। मनीष ने काजी के बात करने और कहानियां सुनाने के अंदाज पर सवाल उठाते हुए उन्हें दो टूक जवाब दिया। उनकी बात सुनकर काजी हैरान रह गए, जबकि दूर बैठीं कनिका मान हंसने लगीं और उन्होंने गुल्लू को भी इस बातचीत के बारे में बताया।

मनीष गोयल ने काजी तौकीर को सुनाई खरी-खोटी

बिग बॉस 20 के इस पल में मनीष गोयल ने काजी तौकीर से कहा कि वो भी ऐसी कई कहानियां सुना सकते हैं, जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह सकते है और सच भी मान सकते है, लेकिन वो ऐसा नहीं करना चाहते, क्योंकि ये उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा नहीं है।

मनीष ने ये भी कहा, “कहानी सुनाना मैं भी करता हूं। ऐसी-ऐसी कहानियां हैं मेरे अंदर की, सुनकर लोग दंग रह जाएंगे। लेकिन मुझे ये सब करना नहीं है, क्योंकि ये मैं नहीं हूं, ना मेरी पर्सनैलिटी है।”

'एक टाइम के बाद सर के ऊपर से जाता है'

मनीष ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए काजी के बोलने के अंदाज पर भी कमेंट की। उन्होंने कहा, "और तू जब बोलता है, तो एक टाइम के बाद वो सर के ऊपर से जाता है।"

मनीष की इस बेबाक टिप्पणी पर काजी तौकीर हैरान नजर आए। वहीं, कनिका मान दूर बैठकर हंसती दिखीं। उन्होंने गुल्लू से भी कहा कि मनीष ने काजी को ऐसा जवाब दिया कि वह कुछ बोल नहीं पाए। बिग बॉस 20 के घर में हुई इस बातचीत ने एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरणों और उनके बेबाक अंदाज को चर्चा में ला दिया है।

बढ़ते विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव

हालांकि, इस पूरे मामले में आगे घरवालों के बीच क्या होता है और गुल्लु कनिका को क्या समझाते हैं, यह शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा। बिग बॉस 20 के इस प्रोमो में सिर्फ कनिका ही नहीं, बल्कि उदिति सिंह और माही विज के बीच भी तनातनी देखने को मिलती है। वहीं कनिका और अरिश्फा के बीच भी माहौल गरमाता नजर आता है। ऐसे में आने वाला एपिसोड घर में बढ़ते विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव से भरपूर रहने वाला है।