हॉलीवुड

बड़ा खुलासा: प्रियंका चोपड़ा इस दिन करेंगी ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ सगाई!

खबरों के अनुसार प्रियंका जल्द ही निक से सगाई कर सकती हैं

2 min read
Jul 14, 2018
Priyanka and Nick

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका जल्द ही निक से सगाई कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूयॉर्क में प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को रिंग पहनाएंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि वह अपने खास दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन भी करेंगे।

निक के साथ रिश्ते पर बोली प्रियंका:

प्रियंका ने पहली बार निक के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने एक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा, 'हम एक-दूसरे को जानने में लगे हैं और मैं सोचती हूं हमारे के लिए यह एक बढ़िया अनुभव रहा है।'

Priyanka Chopra arrives for royal wedding of Prince Harry and Meghan Markle ❤ . . . #priyankachopra #princeharry #meghanmarkle #royalwedding #instagood #instapic #instafashion #bollywood #filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

न्यूयॉर्क में ही मनाएंगी बर्थडे:
प्रियंका का बर्थडे आने वाला है। 18 जुलाई को प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में ही मनाने वाली हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि अपने बर्थडे के दिन ही प्रियंका सगाई भी कर सकती है। बताया जा रहा है कि निक और प्रियंका इस दिन अपने खास दोस्तों के लिए पार्टी भी रखेंगे। बता दें कि प्रियंका पिछले हफ्ते एक ब्रांड का इवेंट अटेंड करने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की तैयारियां भी शुरू कर दीं। फिलहाल वह वापस अमेरिका चली गई हैं।

मां से भी मिलवाया था निक को:
प्रियंका पिछले दिनों निक के साथ भारत लौटी थीं। इस दौरान प्रियंका ने अपने दोस्तों के सााथ निक का परिचय भी करवाया था। वे अपने दोस्तों के साथ गोवा भी गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से भी मिलवाया था। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं। उस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाथ में हाथ डाले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई समारोह में भी नज़र आए थे।

ये भी पढ़ें

बॅालीवुड ही नहीं हॅालीवुड में भी छाया प्रियंका का हॅाट अवतार, इन 5 फिल्मों में दिए INTIMATE SCENES
Published on:
14 Jul 2018 03:03 pm
Also Read
View All