हॉलीवुड

शादी के 3 माह बाद हुआ खुलासा: निक के लिए खतरनाक और बुरी पत्नी हैं प्रियंका, वजह होश उड़ा देगी!

इस खुलासे के बारे में जानकर आप भी सकते में आ जाएंगे।

2 min read
Mar 20, 2019
nick jonas and Priyanka

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर माह में अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के लगभग 3 माह बाद प्रियंका ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे के बारे में जानकर आप भी सकते में आ जाएंगे। हाल में प्रियंका ने एक टॉक शो 'दा व्यू' में खुलासा किया कि वह निक जोनस के लिए खरतनाक पत्नी हैं।

प्रियंका ने टॉक शो पर अपनी शादी के बारे में बात की और कई खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि वह पति निक जोनास के लिए खतरनाक पत्नी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह निक की मां की तुलना में बेहतरीन खाना नहीं बना सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका ने इस चैट शो में यह भी कहा कि, वह केवल एग और टोस्ट बना सकती हैं। हालांकि प्रियंका ने यह भी कहा कि इस मामले में निक ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है।

बता दें प्रियंका चोपडा़ और निक जोनास ने पिछले साल दिसबंर में ही हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। प्रियंका और निक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार दिखाने का मौका कभी नहीं चूकते।

Published on:
20 Mar 2019 04:42 pm
Also Read
View All