Priyanka Chopra Hollywood Movie Love Again: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी पहचान काफी बड़े स्टार के तौर पर बनाई है। इन दिनों अदाकारा 'लव अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Priyanka Chopra Hollywood Movie Love Again: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra ) ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों दुनियाभर के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। निक प्रियंका को उनके काम में भी काफी सपोर्ट करते हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। इन दिनो अदाकारा अपनी हॉलीवुड फिल्म Love Again के प्रोमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क में रखा गया था। अब इस इवेंट से प्रियंका का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हॉलीवुड एक्टर क किस करती नजर आ रही है।
हमेशा की तरह इस इवेंट में भी प्रियंका अपने पति निक के साथ पहुंची थीं। उन्होंने निक के साथ हाथों में हाथ डालकर एंट्री ली। इस दौरान उन्होंने ब्लश ब्लू करल का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रियंका रेड कार्पेट पर पहुंचती हैं उन्हें देख हॉलीवुड स्टार सैम ह्यूगन स्माइल पास करते हैं और फिर किस कर लेते हैं इसपर प्रियंका पाउट बनाती हैं, लेकिन सैम फिर से उनकी गर्दन पर किस कर देते हैं।
यह भी पढ़ें- अरमान मलिक की पत्नी पायल के मुंह से आने लगा खून
दोनों का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दोनों की स्वीट कैमेस्ट्री को पसंद कर रहे हैं।
मजे की बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में उनके पति निक जोनस भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म में निक ने कैमियो रोल किया है।
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार रिचर्ड मैडेन के साथ उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा गया था। जल्द ही प्रियंका 'लव अगेन' में नजर आएंगी. उनके पास बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है।
हाल ही में मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क में किया गया। इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शिरकत की। दोनों ने इस फेमस फैशन शो के रेड कार्पेट पर कपड़ों की ट्विनिंग करते हुए ब्लैक कलर का आउटफिट पहना। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol के बेटे Karan Deol ने गुपचुप की सगाई