हॉलीवुड

निक नहीं बल्कि इस हॉलीवुड एक्टर की वजह से प्रियंका ने बनाई सलमान से दूरी!

प्रियंका ने निक की वजह से नहीं बल्कि एक हॉलीवुड फिल्म के लिए सलमान की फिल्म छोड़ी है

2 min read
Jul 31, 2018
Priyanka Chopra

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर सुर्खियों में चल रहे थे। पहले खबरें आ रही थी कि प्रियंका ने यह फिल्म निक जोनस के चलते छोड़ी है। बताया जा रहा था कि प्रियंका इसी वर्ष निक से शादी कर सकती है। अब नई खबरें आ रही हैं कि प्रियंका ने निक की वजह से नहीं बल्कि एक हॉलीवुड फिल्म के लिए सलमान की फिल्म छोड़ी है।

प्रियंका ने साइन की इस हॉलीवुड एक्टर की फिल्म:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर क्रि‍स प्रैट की फिल्म साइन कर ली है। साथ ही कहा जा रहा है कि प्रियंका ने इस फिल्म के चलते ही सलमान की फिल्म 'भारत' से दूरी बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने क्रि‍स प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' को साइन कर लिया है।

प्रैट की लवर की भूमिका में होंगी प्रियंका:
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका क्रिस पैट की लवर की भूमिका में नजर आएंगी। बड़े बजट वाली इस फिल्म में प्रियंका और प्रैट की केमिस्ट्री दिखाई देगी। बता दें कि इसके साथ ही प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता फरहान अख्तर लीड रोल में हैं।

बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय:
प्रियंका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय हैं। पिछले दो साल से वे किसी बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में नजर नहीं आई हैं। प्रियंका अपनी होम कंट्री के प्रोजेक्ट्स को दरकिनार करती जा रही हैं। बैक टू बैक हॉलीवुड फिल्मों में उनकी मौजूदगी देखने को मिल रही है। बता दें कि प्रियंका हॉलीवुड में 'क्वांटिको' से चर्चित हुईं हैं। इसके साथ ही वे हाल में 'ए किड लाइक जेक' में नजर आईं थीं। इससे पहले वे हॉलीवुड के फेमस अभिनेता ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म 'बेवॉच' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।

ये भी पढ़ें

PICS: कुछ ऐसा है ‘भारत’ में सलमान खान का लुक, तस्वीरें आईं सामने
Published on:
31 Jul 2018 05:10 pm
Also Read
View All