हॉलीवुड

428 मिलियन फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बॉयफ्रेंड का लगाया फोटो और फिर…

Selena Gomez Announces Social Media Break: वर्ल्ड फेमस सिंगर सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको की पोस्ट के साथ सोशल मीडिया ब्रेक की घोषणा की। सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम पर 428 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2024, 6:17 PM IST
singer_actress_selena_gomez_.jpg
सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स तक पहुंचने वाली पहली एक्ट्रेस हैं।

लूज यू टू लव मी, स्लो डाउन, बैड लायर जैसे कई सुपरहिट सांग्स गाने वाली गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने हाल ही में सोशल मीडियो से दूरी बनाने की बात कही थी। गोमेज इस सप्ताह की शुरुआत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 में बीएफएफ टेलर स्विफ्ट और केली स्पेरी के साथ गपशप करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद खबरों में थीं। बुधवार को गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रेमी बेनी ब्लैंको का एक वीडियो साझा किया और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के अपने फैसले की घोषणा की।

लेकिन कुछ दिन ही बीता और अचानक सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। उन्होंने शेफ गॉर्डन रामसे के साथ एक कोलेबोरेटिव कूकिंग वीडियो को बढ़ावा देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय गोमेज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिप के साथ लिखा, "गॉर्डन रामसे ने मेरी रसोई में कदम रखा और मुझे बताया कि एक अद्भुत नाश्ता बर्गर कैसे बनाया जाता है।"

पूरे वीडियो में 57 वर्षीय रामसे, सेलेना को नाश्ते के बर्गर के लिए तले हुए अंडे से लेकर टर्की बेकन और बहुत कुछ पकाने और सामग्री इकट्ठा करना सिखाते हैं।

इससे पहले, सेलेना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने रिकॉर्ड निर्माता बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के दो छोटे बच्चों के साथ चंचल पल बिताते हुए एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने क्लिप के साथ लिखा था "मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हूं। जो मेरे लिए वास्तव में मायने रखता है उस पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।"। लेकिन सोशल मीडियो के बिना सेलेना गोमेज नहीं रह पाई।

Published on: