हॉलीवुड

सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया से क्यों ले लिया ऑफ? सामने आई बड़ी वजह

Selena Gomez: गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया से ऑफ ले लिया है। इस बाद की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी की मदद से दी साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई।

less than 1 minute read
Jan 11, 2024
selena_gomez.jpg

सेलेना गोमेज बेहद पॉपुलर अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर हैं। ये सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। सेलेना के इंस्टाग्राम पर लगभग 430 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अब सेलेना गोमेज सोशल मीडिया से ऑफ ले रही हैं। सेलेना ने ये बात एक इंस्टाग्राम स्टोरी से बताई। जो की वीडियो फॉर्मेट में शेयर की गई।

वीडियो स्टोरी की पोस्ट
सेलेना ने इंस्टाग्राम स्टोरी की वीडियो स्टोरी में उनके बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको दिखाई दे रहे हैं जो की दो छोटे बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही सेलेना ने इसके साथ लिखा "में सोशल मीडिया से ऑफ ले रही हूं, उस पर फोकस कर रही जो वास्तव में मायने रखता है"




पहले भी लिया था ब्रेक
इससे पहले सेलेना ने अक्टूबर में भी सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। जिसके बारे में जानकारी देते हुए सेलेना ने लिखा था, "क्योंकि दुनिया में जो नफरत, हिंसा और आतंक चल रहा है उसे देखकर मेरा दिल टूट जाता है।"


2024 के गोल्डन ग्लोब्स में बटोरी सुर्खियां
गोल्डन ग्लोब्स 2024 में सेलेना को ना सिर्फ अवार्ड मिला बल्कि उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। बात उनकी खूबसूरत रेड ड्रेस की हो या बेनी ब्लैंको के साथ कैप्चर हुए खास मोमेंट्स की।

यह भी पढ़ें: लक्षद्वीप के अपमान पर बोले अमिताभ बच्चन, सहवाग के पोस्ट पर दिया करारा जवाब

Published on:
11 Jan 2024 09:30 am