1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लक्षद्वीप के अपमान पर बोले अमिताभ बच्चन, सहवाग के पोस्ट पर दिया करारा जवाब

इन दिनों कई बॉलीवुड हस्तियां हैशटैग एक्सप्लोरइंडियनआइलैंड्स के तहत 'लक्षद्वीप यात्रा अभियान' में शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के पोस्ट पर अपना रिप्लाई किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 8 Jan 2024, 2:55 PM IST

amitabh_bachhan_tweet.jpg

Amitabh Bachchan Urges Fans To Explore Indian Islands: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने सोमवार यानि की 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर लोगों को भारतीय आइलैंड की सुंदरता को एक्सप्लोर के लिए प्रोत्साहित किया। मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के काउंसिल सदस्य जाहिद रमीज द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय द्वीपों की तारीफ की है। अमिताभ बच्चन ने भी भारतीय द्वीपों को लेकर सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

वीरेंद्र सहवाग ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर भारतीय द्वीपों की कई सारी फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, ''चाहे वह उडुपी के खूबसूरत समुद्र तट हों, पोंडी में पैराडाइज बीच, अंडमान में नील और हैवलॉक और हमारे देशभर में कई अन्य खूबसूरत समुद्र तट हों, भारत में ऐसे कई अज्ञात स्थान हैं, जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ बहुत अधिक संभावनाएं हैं. भारत सभी आपदाओं को अवसर में बदलने के बारे में जानता है, और मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे प्रधानमंत्री पर यह कटाक्ष भारत के लिए एक महान अवसर है, ताकि उन्हें पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने और हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके. कृपया अपने पसंदीदा अज्ञात खूबसूरत स्थानों के नाम बताएं.''

सहवाग के पोस्ट पर बिग बी का रिएक्शन
अमिताभ बच्चन ने सहवाग की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''वीरू .. यह बहुत प्रासंगिक है और हमारी भूमि की सही भावना के अनुरूप है... हमारी भूमि सबसे अच्छी है... मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे आश्चर्यजनक रूप से सुंदर स्थान हैं... आश्चर्यजनक पानी के समुद्र तट और पानी के नीचे का अनुभव बिल्कुल अविश्वसनीय है... हम भारत हैं , हम आत्मनिर्भर हैं , हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिये जय हिन्द।''



पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा

हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था। हालांकि, मालदीव के राजनीतिक नेताओं ने इसका मजाक उड़ाया था, जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियों जैसे की रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन, सलमान खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, जॉन अब्राहम, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला सहित सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स मालदीव के बहिष्कार के आह्वान में शामिल हो गए हैं।


यह भी पढ़ें: विक्रांत मेसी की 12th Fail करना चाहता था ये पाकिस्तानी एक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया शेयर