1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विक्रांत मेसी की 12th Fail करना चाहता था ये पाकिस्तानी एक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया शेयर

12th Fail: विक्रांत मेसी की फिल्म 12th फेल हाल ही में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज हो गई है। फैंस को फिल्म इतनी पसंद आई है की हर जगह 12th फेल की जमकर तारीफ हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 8 Jan 2024, 8:25 AM IST

12th_fail_vikrant_massey.jpg

12th Fail: विक्रांत मेसी की इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ऑडियन्स के साथ क्रिटिक को भी बहुत पसंद आई है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 12th फेल साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। जो की अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। वहीं फिल्म देखने के बाद एक पाकिस्तानी एक्टर का भी इस पर रिएक्शन आया है।

पाकिस्तानी एक्टर ने किया रियेक्ट
पाकिस्तानी एक्टर बिलाल कुरैशी ने 12th फेल देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने 12th फेल के पोस्टर के साथ फिल्म की तारीफ की है।

कुछ इस तरह की तारीफ
बिलाल ने अपनी स्टोरी पर लिखा- जस्ट लव्ड इट। काश हम भी इस तरह के प्रोजेक्ट बनाते। हमारे समाज की भलाई के लिए बहुत जरुरी विषय है। बता दें की सिर्फ बिलाल ही नहीं बल्कि बाकी देशों के कई एक्टर्स ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की है।

फिल्म के बारे में
12th Fail में विक्रांत मेसी ने आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की ये पूरी कहानी है कि कैसे एक छोटे से गांव का लड़का आईपीएस बनता है। ये सभी के लिए काफी मोटिवेशनल स्टोरी है।



यह भी पढ़ें: Golden Globe Awards 2024: जानें भारत में कब और कहां देखें शो, होस्ट से लेकर नॉमिनेशन लिस्ट तक सभी डिटेल्स