हॉलीवुड

फेमस सिंगर की चाकू मारकर हत्या, डोली से पहले उठी अर्थी

Malaysian singer Xu Jialing Dead: फेमस सिंगर की 26 साल की उम्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 8:12 AM IST
singer_xu_jialing_malaysian_singer_murder_news_.jpg
मलेशिया की मशहूर सिंगर जू जुआलिंग का हुआ मर्डर

Malaysian singer Xu Jialing Passes Away: मलेशिया की मशहूर सिंगर जू जुआलिंग को लेकर बड़ी एक खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए बताया जा रहा है कि सिंगर को किसी ने चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई है।

ऐसे चाकू मारकर हुई सिंगर की हत्या (Singer Murder News)
सूत्रों की मानें तो हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि जू जुआलिंग का ब्वॉयफ्रेंड है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है सिंगर की बॉडी हमलावर अपनी कार में लेकर जा रहा था। जब पुलिस ने चेक किया और उसे अरेस्ट करने पहुंची तो उसने खुद को सिंगर का ब्वॉयफ्रेंड बताया।

2024 में होने वाली थी शादी
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सिंगर की मौत ज्यादा ब्लड निकलने से हुई है। सिंगर के दिल, चेस्ट और पीठ पर 8 बार चाकू मारा गया है। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा खून बह गया और सिंगर की जान चली गई। साल 2024 में सिंगर की शादी होनी थी। लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि जू जुआलिंग की मौत अधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि जिस दिन सिंगर की हत्या हुई उस दिन वो उस स्टॉकर के साथ कथित तौर पर डिनर करने वाली थी। दरअसल, स्टॉकर सिंगर से बार-बार मिलन की मांग कर रहा था।

Published on: