हॉलीवुड

54 साल पुरानी फिल्म रोमियो-जूलियट पर विवाद , एक्टर्स ने ठोका मुकदमा

आपने हॉलीवुड फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' के बारे में तो सुना होगा। 1968 में बनी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। मगर अब यह फिल्म लगभग 54 साल बाद विवादों में आ गई है। इस फिल्म के एक्टर्स ने फिल्म के डायरेक्टर पर मुकदमा दायर किया है। एक्टर्स का कहना है कि उन्हें धोखे से न्यूड सीन करवाया गया।

2 min read
Jan 05, 2023
Stars of 1968 'Romeo And Juliet' film sue for child abuse over nudity

साल 1968 में आई हॉलीवुड फिल्म 'रोमियो एंड जूलियट' के कलाकारों ने 'पैरामाउंट पिक्चर्स' पर मुकदमा दायर कर दिया है। इस फिल्म में न्यूड सीन्स के लिए अब 54 सालों बाद फिल्म के निर्देशक और फिल्म निर्माण कंपनी पर 50 करोड़ डॉलर से ज्यादा के मुआवजा का मुकदमा दायर किया गया है। फिल्म के निर्देशक की मौत के बाद 'रोमियो एंड जूलियट' के मुख्य किरदार ओलिविया हसी और लियोनार्ड व्हिटिंग ने फिल्म में धोखे से न्यूड सीन शूट करवाने का आरोप लगाया है। ओलिविया और लियोनार्ड ने आरोप लगाया है कि उन दोनों से मेकर्स ने न सिर्फ धोखे से न्यूड सीन्स करवाए बल्कि यौन शोषण भी किया था।

बूढ़े हो चुके हैं एक्टर्स
मशहूर नाटककार शेक्सपीयर द्वारा लिखे गये प्रसिद्ध नाटकों में से एक है रोमियो एंड जूलियट एक लड़का और एक लड़की की प्रेम कहानी और उनकी दुखांत मौत पर आधारित है। यह फिल्म उस समय सुपरहिट रही थी। जिस समय यह फिल्म रिलीज हुई थी, उस समय ओलिविया और लियोनार्ड की उम्र 15-16 साल थी। जबकि अब दोनों 71 और 72 के पास पहुंच गए हैं।

डायरेक्टर फ्रेंको ज़ेफेरीली पर दायर किया गया मुकदमा
ओलिविया और लियोनार्ड ने लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में यौन शोषण, यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फिल्म के निर्देशक फ्रेंको ज़ेफेरीली पर मुकदमा दायर किया है। इसके अलावा उनकी कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स पर भी मुकदमा दायर किया गया है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर फ्रेंको जेफेरेली अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनकी 2019 में मौत हो गई थी।

इस तरह से कराया था सीन शूट
याचिका में कहा गया है कि अपने न्यूड सीन के कारण हसी और व्हिटिंग कई दशकों तक भावनात्मक और मानसिक पीड़ा से गुजरे। एक्टर्स ने अपनी शिकायत में कहा कि आखिरी दिनों में बेडरूम के सीन शूट किए थे। उन सीन के लिए दोनों एक्टर्स से कहा गया था कि वो बेडरूम वाले सीन में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनेंगे।

धोखे से शूट किया न्यूड सीन
लेकिन शूटिंग वाले दिन सुबह, डायरेक्टर फ्रेंको जेफेरेली ने कहा कि दोनों के शरीर पर सिर्फ मेकअप किया जाएगा और कैमरे का एंगल ऐसा रखा जाएगा, जिससे लगा कि वो दोनों न्यूड हैं। ओलिविया और लियोनार्ड के मुताबिक, आश्वासन देने के बाद भी डायरेक्टर ने उन दोनों का न्यूड सीन धोखे से शूट कर लिया। ऐसे में अब पैरामाउंट पिक्चर्स से इस मामले में जवाब मांगा गया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया हॉस्पिटल

Published on:
05 Jan 2023 02:40 pm
Also Read
View All