हॉलीवुड

रिलीज से एक दिन पहले Taylor Swift का गाना हुआ लीक, Twitter ने उठाया ये कदम

टेलर स्विफ्ट एल्बम सॉन्ग 'द टॉर्टर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' रिलीज के एक दिन पहले 18 अप्रैल को ऑनलाइन लीक हो गया है। लीक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई कीवर्ड भी ट्रेंड करने लगे। इसे लेकर एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) ने बड़ा कदम उठाया है।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024

टेलर स्विफ्ट के मोस्ट अवेटेड एल्बम सॉन्ग 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' (The Tortured Poets Department) से जुड़ी खबर सामने आई है। स्विफ्ट का यह एल्बम 19 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन इसके एक दिन पहले यानी 18 अप्रैल को ही यह ऑनलाइन लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' के सॉन्ग की क्लिप 'TTPD लीक' टैग के साथ दिखना शुरू हो गई। लीक की खबर फैलने के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर 'टेलर स्विफ्ट लीक', 'फोर्टनाइट लीक' और 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट लीक' के कीवर्ड्स दिखने लगे।

एक्स ने टेलर स्विफ्ट के एल्बम से जुड़े कीवर्ड पर लगाई रोक

टेलर स्विफ्ट के एल्बम से जुड़े कीवर्ड वायरल होने के बाद एक्स प्लेटफॉर्म ने कुछ कीवर्ड और ट्वीट्स पर रोक लगाकर कार्रवाई की है। इसके बाद कीवर्ड 'टेलर स्विफ्ट लीक' सर्च करने के बाद रिजल्ट नहीं दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: रोमांस के किंग Shahrukh Khan के साथ 45 साल की एक्ट्रेस करना चाहती है रोमांटिक मूवी, जाहिर की इच्छा

कैसे लीक हुआ टेलर स्विफ्ट का सॉन्ग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट का सॉन्ग 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' गूगल ड्राइव से लीक होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' सॉन्ग उस गूगल ड्राइव से लीक हुआ होगा, जिसमें इसकी पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: 5 साल डेट करने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग करेंगी शादी! प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बाद लिया ये फैसला

टेलर स्विफ्ट के सॉन्ग की लीक की खबर वायरल हो गई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
18 Apr 2024 12:09 pm
Published on:
18 Apr 2024 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर