
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया है। दरअसल, मलाइका हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' में शामिल हुई थी। यहां बेटे अरहान ने उनसे पूछा कि मां शादी कब कर रही हो? इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने इसका जवाब दिया।
बेटे अरहान के ट्रुथ और स्पाइसी के इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती हैं और इस टास्क में वो मिर्च खाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि फिलहाल वो अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और वो बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने वर्जिनिटी पर किया गजब सवाल, पलटकर बेटे ने कहा- मां दूसरी शादी कब कर रही हो? मिला स्पाइसी जवाब
कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने रनवे रेडी हेयर के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था।
यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो
उन फोटोज को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे थे कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन कुछ यूजर्स का यह भी कहना था कि उनका पेट फूला हुआ भी हो सकता है।
Published on:
18 Apr 2024 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
