हॉलीवुड

माइकल जैक्सन के 42 साल के ‘बबल्स’ की अब कैसी है जिंदगी? चिंपैंजी समूह का लीडर बना पेट ‘चिम्प’

Michael Jackson Pet Bubbles Chimpanzee: पॉप स्टार माइकल जैक्सन का 42 साल का पेट आज कहां और कैसी हालत में हैं, चलिए आपको बताते हैं।

2 min read
Apr 26, 2026
Michael Jackson Pet Bubbles Chimpanzee (सोर्स- एक्स)

Michael Jackson Pet Bubbles Chimpanzee: पॉप म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शुमार माइकल जैक्सन की जिंदगी हमेशा रहस्यों और दिलचस्प किस्सों से भरी रही है। उन्हीं किस्सों में एक नाम है ‘बबल्स’- वो चिंपैंजी जिसे माइकल जैक्सन ने अपने परिवार का हिस्सा बना लिया था। आज सालों बाद बबल्स फिर चर्चा में है और इसकी वजह है माइकल जैक्सन की बायोपिक और बबल्स की मौजूदा जिंदगी।

ये भी पढ़ें

जेल में संजय दत्त को आया ‘खलनायक’ का सीक्वल बनाने का ख्याल, बोले- 4000 कैदियों ने लिखी फिल्म की कहानी

1983 में घर आया था बबल्स (Michael Jackson Pet Bubbles Chimpanzee)

बबल्स का जन्म साल 1983 में हुआ था और उसी समय माइकल जैक्सन उसे अपने घर ले आए थे। उस दौर में बबल्स सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि सुपरस्टार की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया था। वो इंटरव्यू, म्यूजिक वीडियो और यहां तक कि इंटरनेशनल टूर पर भी माइकल के साथ नजर आता था।

जापान तक के दौरे में बबल्स की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था। उस समय वो मीडिया और फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता था।

क्यों अलग करना पड़ा बबल्स को? (Michael Jackson Pet Bubbles Chimpanzee)

समय के साथ बबल्स बड़ा होता गया और उसका स्वभाव भी बदलने लगा। जैसे-जैसे उसका आकार और ताकत बढ़ी, इंसानों के बीच उसका रहना मुश्किल हो गया। यही कारण रहा कि साल 2005 में उसे एक विशेष अभयारण्य में भेज दिया गया।

आज बबल्स 'सेंटर फॉर ग्रेट एपेस' में रहता है, जहां उसे उसके जैसे दूसरे चिंपैंजी साथियों के बीच सुरक्षित माहौल मिला हुआ है।

आज कैसा है बबल्स का जीवन?

करीब 42-43 साल की उम्र में बबल्स अब एक शांत और समझदार चिंपैंजी बन चुका है। खास बात ये है कि वो अपने समूह का लीडर माना जाता है। उसके साथियों में कई दूसरे चिंपैंजी शामिल हैं, जिनके बीच उसकी अलग पहचान है।

बताया जाता है कि बबल्स स्वभाव से थोड़ा शर्मीला है, लेकिन कभी-कभी वो खेल-खेल में लोगों पर पानी या रेत फेंककर शरारत भी करता है।

कला में भी है रुचि

बबल्स सिर्फ एक सामान्य चिंपैंजी नहीं है, बल्कि उसमें रचनात्मकता भी देखने को मिलती है। उसे पेंटिंग करना बेहद पसंद है और वह अक्सर रंगों के साथ खेलता नजर आता है। हालांकि, उसे कैमरे के सामने आना ज्यादा पसंद नहीं है। उसकी देखभाल और खर्च का जिम्मा आज भी माइकल जैक्सन की एस्टेट द्वारा उठाया जा रहा है।

बायोपिक ‘माइकल’ से फिर चर्चा में आया किस्सा

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'माइकल' ने माइकल जैक्सन की जिंदगी के कई पहलुओं को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में बबल्स के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

फिल्म का निर्देशन एंटोनी फूक्वा ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं। फिल्म को शुरुआती समीक्षाएं भले ही मिली-जुली मिली हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

राजनीति में आएंगी परिणीति चोपड़ा? राघव चड्ढा के बीजेपी जॉइन करते ही पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
Published on:
26 Apr 2026 01:36 pm
Also Read
View All