घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Hair Care Tips: बालों के झड़ने या रूखेपन की समस्या से रहते हैं परेशान, तो करी पत्ता का कर सकते हैं ऐसे इस्तेमाल

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है, इसलिए करी पत्ते के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में जरूर जानिए।  
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2022, 2:42 PM IST
 बालों के झड़ने या रूखेपन की समस्या से रहते हैं परेशान, तो करी पत्ता का कर सकते हैं ऐसे इस्तेमाल
Benefits of Curry Leaves for Hair

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते का सेवन तो आप करते ही होंगें, ये न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता ही बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसकी खुशबू सभी को बेहद पसंद होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि करी पत्ता न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत लिए भी बेहतरीन होता है, इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं ये बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को भी दूर कर देता है, इसलिए जानिए कि करी पत्ता का कैसे इस्तेमाल अपने बालों को लंबा और घना बना के रखने के लिए कर सकते हैं।

जानिए बालों के लिए कैसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज़ करते हैं, वहीं इनके रोजाना इस्तेमाल से मृत कोशिका भी निकल जाती है, करी पत्ते में बीटा केरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को फाइबर भी प्रदान करते हैं, इसलिए करी पत्तों का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का न करें सेवन, स्वास्थ्य को हो सकती हैं कई समस्याएं

बालों को झड़ने और टूटने से रोकता है करी पत्ता
बालों के टूटने की समस्या बहुत ही ज्यादा कॉमन होती है, ऐसे में इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं, वहीं इसके इस्तेमाल से स्कैल्प भी मॉइस्चराइज रहता है, इसके रोजाना सेवन से ब्लड सर्कुलशन में सुधार आता है, जो बालों के टूटने की समस्या को दूर कर देता है।

यह भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद ही पेट में होने लग जाता है दर्द, तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, न करें इन्हें नजरअंदाज

जानिए कैसे कर सकते हैं करी पत्ते का इस्तेमाल
ऐसे में करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के रोम को मजबूती प्रदान करते हैं और बालों के झड़ने को नियंत्रित करते हैं। ये स्कैल्प को मॉइस्चराइज भी करते हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। इसलिए करी पत्ते का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ये छोटी-छोटी आदतें बढ़ा देती हैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी गलतियां

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
3 Jun 2022, 2:42 PM IST
Published on: