राशिफल

First January Rashifal: नये साल 2024 के पहले दिन इन राशि के लोगों को आशीर्वाद, पढ़ें नववर्ष का राशिफल

1 January Rashifal 2024 नये साल के पहले दिन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। यह दिन बेहद शुभ है, इस दिन कई विशेष योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार सितारे भी इस पर मुहर लगा रहे हैं। आज का राशिफल में जानें 1 जनवरी को कैसा रहेगा आपका भाग्य यानी नववर्ष राशिफल से जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे...

2 min read
Dec 31, 2023
aaj_ka_rashifal.jpg
आज का राशिफल 1 जनवरी 2024

मेष राशि
अपने स्वभाव को सुधारें। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, संपत्ति के अटके कार्य देरी से पूरे होंगे।। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।


वृषभ राशि
विवेक से लिए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।


मिथुन राशि
व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना विवाद संभव है।पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।


कर्क राशि
आपके जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।


सिंह राशि
व्यावहारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव और ‍चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा, कीर्ति यश में वृद्धि होगी।


कन्या राशि
संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आप की संतुष्टि ही आप की उन्नति में सहायक होगी। जैसे हैं, वैसे रहें। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है।


तुला राशि
नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग हैं।


वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यों में रूकावट आएगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। धर्म-कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


धनु राशि
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।


मकर राशि
आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें, योजनाए अधूरी रहेंगी।


कुंभ राशि
मन वांछित कार्य होने के योग हैं। दिन की शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बदलाव का है। अपनों से धोखा संभव है।


मीन राशि
मनमर्जी से काम करना बंद करें। दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाकात हो सकती है।