राशिफल

27 October Ka Rashifal: शुक्रवार को मेष, मिथुन समेत सात राशियों को धन लाभ, जानिए किसे होगी परेशानी

27 अक्टूबर का राशिफल के अनुसार शुक्रवार को सात राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। इन राशियों के लोगों को धन लाभ होगा। इस दिन किस पर देवी मां की नजर टेढ़ी है जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

2 min read
Oct 26, 2023
27_october_2023.jpg
शुक्रवार 27 अक्टूबर का राशिफल 2023

मेष राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृषभ राशि
दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।

कर्क राशि
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा, जिससे प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

सिंह राशि
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है।

कन्या राशिफल
परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

तुला राशि
भवन भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।

वृश्चिक राशि
ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते हैं। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रूझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि
कारोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा, संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

मकर राशि
संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशि
अपनी सोच बदलें स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

मीन राशि
अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

Published on:
26 Oct 2023 04:15 pm