राशिफल

आज का कुंभ राशिफल 5 जून 2022: आज धन लाभ होने के साथ ही वस्त्र-आभूषण पर करेंगे खर्च, जानें संपूर्ण राशिफल

Kumbha Horoscope Today: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सेहत की दृष्टि से ठीक है। आर्थिक लाभ होने के साथ ही कुछ खर्च होने की भी संभावना है।

less than 1 minute read
आज का कुंभ राशिफल 5 जून 2022: आज धन लाभ होने के साथ ही वस्त्र-आभूषण पर करेंगे खर्च, जानें संपूर्ण राशिफल

Kumbh Rashi or Aquarius Horoscope: पंचाग और ग्रह नक्षत्रों के विश्लेषण के आधार पर दैनिक राशिफल की गणना की जाती है। दैनिक राशिफल में व्यापार, धन, करियर, दांपत्य जीवन, परिवार, नौकरी, सेहत और संतान आदि से जुड़ी चीजों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल के आधार पर आप अपने दैनिक कार्यों की योजनाएं बनाने के साथ ही आने वाली समस्याओं के प्रति सतर्क हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं आज कुंभ राशि वालों का दिन कैसा बीतने वाला है...


कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। नए वस्त्रों और आभूषण पर खर्च करेंगे। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। खान-पान का ध्यान रखते हुए सेहत के प्रति सतर्क रहेंगे। आज के दिन धन लाभ हो सकता है। अपने पड़ोसी की जरूरत पड़ने पर सहायता करें। आज दोपहर पश्चात अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। यदि प्रेम संबंध में है तो इसके लिए घरवालों की मंजूरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दफ्तर में माहौल सामान्य रहेगा। वहीं आज किसी बात से मन में बेचैनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों की प्रति झुकाव महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज के लिए आपका शुभ रंग बैंगनी और हरा होगा।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: अगर आपके हाथ से गिरती हैं ये चीजें तो माना जाता है इसे अशुभ संकेत

Updated on:
05 Jun 2022 04:28 am
Published on:
05 Jun 2022 04:27 am
Also Read
View All