
ज्योतिष: अगर आपके हाथ से गिरती हैं ये चीजें तो माना जाता है इसे अशुभ संकेत
Jyotish Shastra Tips: अक्सर लोग काम को जल्दी करने के चक्कर में या तो काम को बिगाड़ लेते हैं या हड़बड़ी में कोई चीज से हाथ से गिर जाती है। हालांकि हम ऐसा होने पर उस चीज को उठाकर दोबारा स्थान पर रख देते हैं और अन्य काम में लग जाते हैं। परंतु ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे चीजें बताई गई हैं जिनका आपके हाथ से बार-बार गिरना अशुभ संकेत माना जाता है...
1. तेल का गिरना
कई बार खाना बनाते या डब्बे में भरते समय जल्दी में आपके हाथ से तेल गिर जाता है। लेकिन अगर ऐसा अक्सर होता है तो ज्योतिष शास्त्र कहता है कि आपको इस बात पर गौर जरूर करना चाहिए क्योंकि ये आपके घर परिवार पर किसी मुसीबत के आने का अंदेशा हो सकता है। यही नहीं तेल का गिरने को ज्योतिष में कर्ज चढ़ने से भी जोड़ा जाता है।
2. दूध का बर्तन या उबलता दूध गिरना
यदि दूध उबालते समय वो अक्सर उफनकर बर्तन से बाहर गिरता है या फिर आपके हाथ से दूध का बर्तन गिर जाता है तो इसे भी ज्योतिष की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि मान्यता है कि चंद्र ग्रह का संबंध दूध से होता है और यदि आपके हाथ से बार-बार ये गलती होती है तो ये किसी पैसों से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।
3. नमक का गिरना
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक का संबंध शुक्र और चंद्र ग्रह से होता है। इसलिए यदि आपके हाथ से अक्सर नमक गिरता है तो यह कुंडली में चंद्र और शुक्र ग्रह की दुर्बल स्थिति की तरफ इशारा करता है। जहां शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव के कारण आपके शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं चंद्रमा के कमजोर होने से आपको सांस संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: कहीं आप भी तो नहीं करते इन चीजों को सिरहाने रखकर सोने की गलती
Updated on:
4 Jun 2022, 4:58 PM IST
Published on:
4 Jun 2022, 4:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.