राशिफल

20 March 2026 Ka Panchang : आज का पंचांग 20 मार्च 2026: इन शुभ समय में करें काम, मिलेगा जबरदस्त लाभ

Panchang 20 March 2026 : आज का पंचांग 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) जानें: चौघड़िया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत एवं ग्रह गोचर की पूरी जानकारी। आज के शुभ कार्यों के सही समय और उपाय भी देखें।

3 min read
Mar 19, 2026
Aaj Ka Panchang 20 March 2026 : आज का पंचांग 20 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 20 March 2026 : आज का पंचांग 20 मार्च 2026, शुक्रवार के दिन की धार्मिक, ज्योतिषीय और शुभ-अशुभ समय की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। इस दिन चैत्र मास का आरंभ, शुक्ल पक्ष की शुरुआत, तथा अनेक महत्वपूर्ण व्रत एवं पर्व जैसे चेटीचण्ड, श्री झूलेलाल जयंती और जुमातुलविदा मनाए जा रहे हैं।

आज के दिन अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं। साथ ही चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल और ग्रह-नक्षत्र की स्थिति को ध्यान में रखकर दिन की योजना बनाना अधिक शुभ फलदायक होता है। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण कार्य, यात्रा या शुभ कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं, तो इस पंचांग में दिए गए समय और उपाय आपके लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope Today 20 March 2026: टैरो राशिफल (20 मार्च): बुध वक्री और मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान

आज का पंचांग शुक्रवार 20 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 20 March 2026

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र प्रारम्भ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 30 रमजान
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र प्रारम्भ
पक्ष – शुक्ल प्रारम्भ

आज का चौघड़िया | Aaj Ka Choghadiya 20 March 2026

क्रमचौघड़िया प्रकारप्रारम्भ समयसमाप्ति समयशुभता
1चरसूर्योदय08:05 AMशुभ
2लाभ08:05 AM(लगभग) 09:35 AMअत्यंत शुभ
3अमृत(लगभग) 09:35 AM11:05 AMसबसे शुभ
4शुभ12:34 PM02:04 PMशुभ
5चर05:04 PMसूर्यास्तशुभ

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी, खीर या दूध व चावल से बने खाने का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – द्वितीया तिथि रात्रि 2.31 तक होगी तदुपरान्त तृतिया तिथि होगी ।

नक्षत्र – रेवती नक्षत्र रात्रि 2.28 तक होगा तदुपरान्त अश्विनी नक्षत्र होगा ।

योग – ब्रह्म योग रात्रि 10.15 तक रहेगा तदुपरान्त ऐन्द्र योग रहेगा ।

करण – बालव करण दिन 3.42 तक रहेगा तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – अमृतसिद्धियोग सर्योदय से रात्रि 2-28 तक, सर्वार्थसिद्धियोग संपूर्ण दिनरात्रि,

व्रत / दिवस विशेष – चंद्रदर्शन, सिंजारा (गणगौर), चेटीचण्ड, श्री झूलेलाल जयंती, पंचक रात्रि 2-28 तक, बसंत सम्पात् , महाविषुव दिन, जुमातुलविदा (मु.), गंडमूल संपूर्ण दिनरात्रि,

चन्द्रमा – आज रात्रि 2.28 तक मीन राशि में होगा तदुपरान्त मेष राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का उत्तर गोलार्द्ध में प्रवेश, मंगल का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9-22 पर, बुध मागीं रात्रि 1-02 पर, सायन मेष में सूर्य रात्रि 8-16 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज रात्रि 2.28 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी तदुपरान्त मेष राशि होगी ।

आज रात्रि 2.28 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का रेवती नक्षत्र होगा तदुपरान्त अश्विनी नक्षत्र होगा ।

आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर दे, दो, चा, चि, चू, पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं।

ये भी पढ़ें

Chaitra Navratri 2026 Bhog List : नवरात्रि में किस दिन कौन सा प्रसाद चढ़ाएं? जानिए 9 देवियों का पसंदीदा भोग

Published on:
19 Mar 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर