राशिफल

Rashifal 1 August 2025 : 1 अगस्त को इन राशियों के लिए बन रहे आकस्मिक धन और विदेश यात्रा के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025 (शुक्रवार, सावन शुक्ल अष्टमी): आज का दिन कई राशियों के सौभाग्यशाली है। कारोबार में बढ़ोतरी, विदेश यात्रा, विवाह व नौकरी परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक लाभ और आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है।

3 min read
Aug 01, 2025
Rashifal 1 August 2025 : 1 अगस्त को इन राशियों के लिए बन रहे आकस्मिक धन और विदेश यात्रा के योग, पढ़ें आज का राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025 : आज से नया महीना शुरू हो रहा है। 1 अगस्त 2025 शुक्रवार सावन माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है। मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। कारोबार में विस्तार, विदेश यात्रा के योग , विवाह के योग , नौकरी में स्थान परिवर्तन, आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आइए, पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कि इन सभी शुभ योगों और चेतावनियों के साथ, मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope August 2025 : सूर्य का सिंह में गोचर, अगस्त 2025 में इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

मेष राशिफल : (Rashifal 1 August Mesh)

जरूरत से ज्यादा किसी के साथ घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। अपने अंदर सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। अपने आप पर पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

वृषभ राशिफल : (Rashifal 1 August Vrishabha)

समय के साथ अपने आप को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

मिथुन राशिफल : (Rashifal 1 August Mithun)

अपने विवेक से हर कार्य में सफलता पा लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रो के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

कर्क राशिफल : (Rashifal 1 August Kark)

व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

सिंह राशिफल : (Rashifal 1 August Singh)

अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है । आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

कन्या राशिफल : (Rashifal 1 August Kanya)

भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें । अपने आप पर नियंत्रण रखें । नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नोनौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल : (Rashifal 1 August Tula)

कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव बढ़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

वृश्चिक राशिफल : (Rashifal 1 August Vrishchik)

स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज बन जाएंगे। यात्रा संभव है।

धनु राशिफल : (Rashifal 1 August Dhanu)

आज अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर राशिफल : (Rashifal 1 August Makar)

अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसानआप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश रहेंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशिफल : (Rashifal 1 August Kumbh)

मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

मीन राशिफल : (Rashifal 1 August Meen)

किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें रास्ता मिल जाएगा ।

ये भी पढ़ें

Masik Rashifal August 2025 : तुला से मीन राशि तक अगस्त 2025 में किसे मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और सम्मान

Also Read
View All

अगली खबर