
Numerology : प्रेम विवाह के लिए भाग्यशाली जन्मतिथि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Lucky Birth Dates for Love Marriage: प्यार करना आसान लगता है, लेकिन असल में उसे निभाना और शादी तक ले जाना कोई खेल नहीं। बहुत लोग इस राह में हार मान लेते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि आपकी जन्मतिथि इसमें छुपा रोल निभा सकती है? अंकज्योतिष (Numerology) के जानकारों का मानना है, हर महीने की कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जिन पर जन्मे लोग अपने प्यार को हासिल करने में और उसे पूरी जिंदगी निभाने में कमाल के साबित होते हैं। इनके लिए दिल की राहें कुछ आसान और किस्मत भी मेहरबान रहती है अक्सर ऐसे लोगों के प्रेम विवाह होते हैं।
अगर आप, या आपके पार्टनर की जन्मतिथि किसी भी महीने की 1, 2, 3, 6, 7, 11, 13, 14, 17, 20, 23, 24, 27, 29 या 30 है, तो समझ लीजिए सितारे आपके लिए प्यार के मामले में जोरदार साथ दे रहे हैं। न्यूमरोलॉजी (Numerology) के हिसाब से, इन तारीखों के मूलांक और उनकी एनर्जी इंसान को जज्बाती, समर्पित और रिश्तों के प्रति बहुत वफादार बना देती है।
ज्योतिषाचार्य शरद शर्मा के अनुसार, मूलांक 2 (चंद्रमा), 3 (बृहस्पति), और 6 (शुक्र) इनका सीधा संबंध प्यार और आकर्षण से है। शुक्र आपको शादीशुदा जिंदगी और रोमांस का सुख देता है। चंद्रमा आपके इमोशंस को गहराई देता है। इसीलिए, इन तारीखों पर जन्मे लोग सिर्फ सतही आसक्ति में नहीं पड़ते, बल्कि सच्चे और गहरे रिश्ते की तलाश में रहते हैं।
इनका एक और खास गुण है, दूसरों की फीलिंग्स को समझना। अपने पार्टनर की नजर से चीजें देखना यहीं से ही रिश्ता मजबूत होता है, गलतफहमियां बहुत कम हो जाती हैं।
ऐसे लोग खाली 'आई लव यू' बोलकर काम नहीं चलाते। जब निभाने की बात आती है, तो ये वाकई जो कहते हैं वो निभाते भी हैं। मुश्किल वक्त में भी अपने साथी का साथ कभी नहीं छोड़ते।
भले ही न्यूमरोलॉजी (Numerology) इन तारीखों को प्रेम विवाह के लिए बेहद भाग्यशाली मानती है, लेकिन जानकारों का यह भी कहना है कि एक सफल शादीशुदा जिंदगी की असली नींव आपसी सम्मान, बेहतरीन संवाद (Communication) और अटूट विश्वास पर टिकी होती है। यदि आपमें ये गुण हैं, तो अंकज्योतिष का आशीर्वाद सोने पर सुहागा साबित होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी अंकज्योतिष संबंधी मान्यताओं और विभिन्न Numerology विशेषज्ञों की व्याख्याओं पर आधारित है। प्रेम और विवाह की सफलता व्यक्ति के व्यवहार, आपसी समझ और परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।
Published on:
23 Jun 2026 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
