Aaj Ka Rashifal 10 December 2025 : 10 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क से मीन तक की भविष्यवाणियाँ। बुधवार के उपाय, गणेश पूजा, बुध दोष निवारण मंत्र और आज का शुभ रंग व अंक जानें।
Aaj Ka Rashifal 10 December 2025 : आज 10 दिसंबर 2025, पौष मास का छठा दिन और बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, और इस दिन किए गए उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
इस खास दिन पर, गणेश जी को गुड़ का भोग लगाना, 21 दूर्वा चढ़ाना और गाय को हरी घास खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह बुध दोष को शांत करने, आर्थिक उन्नति और घर में धन-धान्य की वृद्धि में सहायक होता है। मंत्रों के जाप जैसे 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' (108 बार) और 'ऊं गं गणपतये नम:' से भी लाभ मिलता है।
आइए जानते हैं कि उत्साह से भरे मेष के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, वृषभ को कौन से बदलाव फायदा देंगे, मिथुन राशि के लिए क्या है निवेश का योग, सिंह राशि के लोग कैसे होंगे विचारों में साफगो, और बाकी सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे।
आज मन में काफी उत्साह है, लेकिन काम उतनी तेजी से नहीं हो पा रहे, जितनी उम्मीद थी। इससे थोड़ा सा मन खिन्न हो सकता है। अगर बिजनेस के सिलसिले में कहीं जाना है तो यात्रा फायदेमंद रहेगी। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी रुचि आएगी।
लकी कलर: पीच रंग
लकी नंबर: 5
आज बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बाहर या समाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घूमने-फिरने या मनोरंजन के मौके मिलेंगे, दिन अच्छा बीतेगा।
लकी कलर: पीला रंग
लकी नंबर: 8
आज कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, किसी शुभ काम में भी हिस्सा ले सकते हैं। खर्चा थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन इज्जत भी मिलेगी। कुछ पुराने वादे पूरे करना मुश्किल हो सकता है। निवेश या शेयर मार्केट से फायदा मिल सकता है।
लकी कलर: चमकीला सफेद
लकी नंबर: 7
बातचीत में बड़े वादे करने से बचें। विदेश या बाहर के कारोबार से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। यात्रा आज टालें तो बेहतर है। गाड़ी या मशीनरी की देखभाल पर खर्चा बढ़ सकता है।
लकी कलर: भूरा रंग
लकी नंबर: 9
आज विचारों में साफगोई दिखेगी, फैसले लेने में यह मदद करेगी। बॉस या सीनियर्स के साथ बातचीत बढ़िया रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। घर में जिम्मेदारियों पर समय और पैसा खर्च हो सकता है।
लकी कलर: गुलाबी रंग
लकी नंबर: 1
आपने जितना मेहनत किया है, उसका फल मिलने में थोड़ी दिक्कत होगी। किसी और के लिए तनाव लेना परेशानी बढ़ा सकता है। रिश्तों से सपोर्ट मिलेगा। विरोधी आज थोड़ा परेशान कर सकते हैं।
लकी कलर: लाल रंग
लकी नंबर: 2
आर्थिक हालात ठीक रहेंगे। रिश्तों में उम्मीद से ज्यादा मिठास आएगी। दोस्तों से पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। पढ़ाई या शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए माहौल अनुकूल रहेगा।
लकी कलर: सफेद रंग
लकी नंबर: 2
आज खुद को भीतर से मजबूत महसूस करेंगे। आर्थिक हालात ठीक करने की कोशिशें रंग ला सकती हैं। जॉब में बदलाव की प्लानिंग है तो काम बनने की उम्मीद है। जल्दबाजी से बचें।
लकी कलर: महरून रंग
लकी नंबर: 1
आज कार्यक्रमों में रफ्तार आएगी, जिससे उत्साह बना रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। कहीं घूमने जाना अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिल सकता है।
लकी कलर: क्रीम रंग
लकी नंबर: 4
आज फायदे से ज्यादा, काम की निरंतरता पर ध्यान दें। टेक्नोलॉजी का अच्छा साथ मिलेगा। लोगों से मदद मिलने में थोड़ी दिक्कत महसूस होगी। हेल्थ पर खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: भूरा रंग
लकी नंबर: 8
रुकावटें होंगी, लेकिन काम की स्पीड सुधरेगी। नए लोगों से जुड़ने का फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप में आपकी बात को अहमियत मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
लकी कलर: आसमान नीला
लकी नंबर: 5
आज विवादों से दूर रहें। बोलते वक्त संयम रखें। पैसों के मामलों में फैसले टालने से आगे चलकर टेंशन कम होगी। सेहत को लेकर थोड़ा भागदौड़ रहेगी, लगातार ध्यान रखना जरूरी है।
लकी कलर: हल्का हरा
लकी नंबर: 6