
Aaj Ka Rashifal, 10 September 2025 : बुधवार 10 सितंबर का दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत गणेश जी की कृपा से मेष से लेकर कन्या राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। मेष राशि वालों को व्यवसाय में लाभ। वृषभ को संपत्ति बदलने के योग। मिथुन को संपत्ति में नुकसान हो सकता है। सिंह वालों को खुशखबरी मिलेगी। कन्या को प्रेम सफलता मिलेगी। तुला नौकरी में अधिकारी नाराज रहेंगे। धनु राशि को पदोन्नति के योग। पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।
आपसी समझौते से ही विवाद समाप्त होंगे। समय रहते विचार करे, व्यवसाय में आप की रुचि बढ़ेगी आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।
आप की कार्यकुशलता और बोलने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। मकान दुकान बदलने की अटकलें तेज होगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
समय पर कार्य करना सीखे काम को टालना बंद करें। जमीन जायदाद के काम में नुकसान होगा साहित्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है।
स्वास्थ में सुधार होगा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। अपने स्वयं में परिवर्तन लाने की कोशिश सफल रहेगी।
पारिवारिक कोई खुश खबरी मिलने से अनुकूलता का आभास होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। खर्च की अधिकता रहेगी पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नया दायित्व मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से तालमेल स्थापित होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
लंबे समय से चली आ रही लड़ाई आज बड़ा रूप ले सकती है। रुक रुक कर हो रहे कार्यों से परेशान रहेंगे नौकरी में अधिकारी की नाराजगी का सामना करना होगा।
कार्य की अधिकता से स्वास्थ्य में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होने से जटिल कार्य पूरे होगे संतान पक्ष उत्तम रहेगा।
अनजाने में हुई गलती का बड़ा भुगतान करना होगा। पारिवारिक आयोजन में शमिल होंगे। अध्यन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
आप की सादगी और कार्यशैली की तारीफ होगी स्वास्थ में सुधार होगा। आलस की अधिकता रहेगी। न्यायालय से संबंधित कार्य पूरे होने से मन अच्छा रहेगा।
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। शारीरिक कष्ट के कारण मन बेचैन रहेगा। व्यवहार और व्यापार दुरुस्त करने के योग हैं।
दिन की शुरुआत में काम को पूरा होने में विलंब होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से तालमेल स्थापित न होने से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास