राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 11 March 2026 : सूर्य-मंगल की युति का 12 राशियों पर असर, पढ़ें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि चंद्रमा वृश्चिक में गोचर करेंगे। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी। (Today's Horoscope)

3 min read
Mar 10, 2026
Aaj Ka Rashifal : 11 मार्च 2026 का राशिफल (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 11 March 2026 : 11 मार्च 2026 का राशिफल: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आ रही है। सूर्य, मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि और शुक्र मीन राशि में तथा केतु सिंह राशि में मौजूद हैं। इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Aquarius Conjunction 2026 : 15 मार्च से शुरू होगा मंगल-बुध-राहु का शक्तिशाली संयोग, करियर और बाजार में तेज बदलाव संभव

आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

एकाग्रता का स्त्तर बढाने के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेगें। प्रतिस्पर्धा में बीच में हार न मानी तो अविस्मरणीय दिन रह सकता है। मेहनत करने पर भाग्य का समर्थन मिलेगा। भाई बहनों से सुखद मुलाकात होगी।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

किसी खास करीबी व्यक्ति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। भावनात्मक तौर पर कमजोरी महसूस करेंगे। कानूनी तौर पर उलझने से बचना होगा। समझोते द्वारा पुराना रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

संतुलित गति से आगे बढ़ने का दिन है। अपने कार्यों को पूरा करते हुए दूसरों को भी मदद करनी पड़ सकती है। विवादित प्रकरणों से दूरी बनाए रखें। अति उत्साह में आने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

बनावटी और दिखावटी बातों के पीछे सत्य कुछ और हो सकता है। सावधान रहना होगा। सतर्क रहे तो विजय आपकी होगी। नए भावनात्मक रिश्ते जीवन में उत्साह बढ़ाएंगेऔर तनाव को कम करने में सहायक रहेंगे। यात्रा टाले।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को परिवार का समर्थन मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खेल या अन्य प्रकार के आयोजनों में उच्च कोटि की प्रस्तुति रहेगी। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 9

आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

व्यापार में किए जाने वाले अनुबंधों के प्रति बेहद सावधानी रखनी होगी। संभव हो तो कुछ दिनों के लिए लंबी अवधि के समझौते को साइन करने से टाल दें। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

कार्यस्थल पर अच्छी परफॉर्मेंस का दबाव रहेगा। उच्च अधिकारी तनाव देने का प्रयास करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों थोड़ी कठिनाई रह सकती है। परिवार में सभी की आशाओं को पूरा करना आसान नहीं रहेगा। सद्भाव के लिए प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग : पर्पल कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। मौका मिलने पर विरोधी नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। मित्रों के सहयोग से परिस्थितियों में सुधार होगा। मानसिक शांति के लिए धार्मिक आयोजनों का हिस्सा हो सकते हैं।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

व्यावसायिक कार्यों के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता रहेगी। लंबी अवधि के उधार लेने से बचना होगा। भाग्य के समर्थन से अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

सार्वजनिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। दूसरों की मदद करके प्रसन्नता अनुभव करेंगे। पेरेंट्स के व्यवहार से तनाव में रहेंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था करनी होगी।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

बहु प्रतीक्षित व्यापारिक सौदो पर बातचीत पुन: आरंभ हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास की कमी महसूस करेंगे। संतान की उपलब्धियां पर खुशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

उच्च अधिकारियों से रिश्तों में नाराजगी दूर होने की संभावना है। प्रयास करने होंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने से बाद में तनाव महसूस करेंगे। मितव्ययिता से काम लेना होगा।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 5

ये भी पढ़ें

Ketu Gochar 2026 : केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश, मेष, सिंह और धनु की किस्मत चमकेगी

Also Read
View All

अगली खबर