राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 12 June 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शुक्रवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope 12 June 2026: आज का राशिफल 12 जून 2026: जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और शुभ रंग-अंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें।

3 min read
Jun 12, 2026
Rashifal 12 June 2026
Today Horoscope 12 June 2026: शुक्रवार का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ फोटो सोर्स : Freepik)

Today Horoscope 12 June 2026: आज 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ विशेष माना जा रहा है। चंद्रमा आज मेष राशि में संचार करेगा, जिससे कई राशियों के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और नए अवसरों के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानिए पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।

आज का राशिफल मेष

मेष राशि वाले आज स्वयं को समर्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा भावनात्मक तौर पर संतुलित दिखाई देंगे। सहकर्मियों और परिवारजनों के बीच आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। नई ज़िम्मेदारी आपको थोड़ा व्यस्त रख सकती है। दूसरों के उकसावे में आकर तनाव लेने से बचें।

  • शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 9

आज का राशिफल वृषभ

अपनी व्यवहार कुशलता से आप समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आज दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है। अधिक खर्च के दबाव में ऋण (कर्ज) लेना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों से प्रसन्नता और ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा।

  • शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 7

आज का राशिफल मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आशानुरूप सफलता मिलने का हो सकता है। ज्ञान और कलात्मक अभिरुचियों से जुड़े क्रियाकलाप बढ़ेंगे। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण का भाव रहेगा। आर्थिक स्वावलंबन के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

  • शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6

आज का राशिफल कर्क

सामान्य से ज़्यादा व्यस्त दिन रहने के कारण, व्यक्तिगत व आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। घर-परिवार से जुड़ी सूचनाओं को गंभीरता से लेना होगा। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग: केसरिया (सैफ्रॉन) | शुभ अंक: 8

आज का राशिफल सिंह

सकारात्मक सोच और उत्साह से परिपूर्ण दिन रहने के कारण कार्यों की गति और लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य का साथ मिलने से जोखिम भरे कार्यों को भी सहज ही पूरा कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग: नारंगी (ऑरेंज) | शुभ अंक: 9

आज का राशिफल कन्या

किसी खास विचार या अत्यधिक कल्पनाशीलता के कारण आप तनाव में रह सकते हैं। परिवार में स्वास्थ्य के मसलों को ज़िम्मेदारी से सुलझाना होगा। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें; पुराना रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी।

  • शुभ रंग: ताँबाई (कॉपर) | शुभ अंक: 2

आज का राशिफल तुला

व्यापार और कार्य की दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। सफलता से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे और पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। प्रेम संबंधों में बिना कहे ही अपेक्षाएँ पूरी होने का संयोग बनेगा। विवादित विषयों को अभी के लिए छोड़ देना ही ठीक रहेगा।

  • शुभ रंग: चमकदार सफेद (ब्राइट व्हाइट) | शुभ अंक: 1

आज का राशिफल वृश्चिक

आज व्यवस्थाओं को नियंत्रित तरीके से चलाना थोड़ा मुश्किल दिखाई देगा। कुछ खास और कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों में मानसिक दृढ़ता दिखानी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

  • शुभ रंग: सलेटी (ग्रे) | शुभ अंक: 4

आज का राशिफल धनु

आज संशय (द्विधा) से बाहर निकलकर कार्य करने का दिन है। खुद पर भरोसा रखें, मुश्किल दिखने वाले कार्य भी आसान हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए निर्णयों में तत्परता दिखाएं।

  • शुभ रंग: गहरा पीला (डार्क यलो) | शुभ अंक: 8

आज का राशिफल मकर

कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी तलाशने होंगे और अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन करना होगा। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

  • शुभ रंग: बैंगनी (पर्पल) | शुभ अंक: 6

आज का राशिफल कुंभ

कार्यों में दूसरों के लिए जोखिम लेने से बचना होगा। आकस्मिक समस्याओं में उलझने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों और परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में भाग्य का साथ मिलने से आप उत्साहित रहेंगे।

  • शुभ रंग: हल्का नीला (लाइट ब्लू) | शुभ अंक: 2

आज का राशिफल मीन

प्रबंधकीय गतिविधियों में आपके कार्यों की सराहना होगी। संगीत, लेखन और प्रस्तुतीकरण से जुड़े कार्यों में नए अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) प्राप्त हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में अपनी बात खुलकर कहने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

  • शुभ रंग: सुनहरा हरा (गोल्डन ग्रीन) | शुभ अंक: 5