राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026 : राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026 :13 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ें। आज वरुथिनी एकादशी के शुभ अवसर पर मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

5 min read
Apr 12, 2026
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026 : 13 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ें (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026 : राशिफल 13 अप्रैल 2026 : 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का पावन व्रत रखा जा रहा है, साथ ही शुभ योग नए कार्यों की शुरुआत के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर आपके विचारों में नवीनता और निर्णयों में संतुलन लाएगा। ऐसे में जानिए भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

Panchang : आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026: एकादशी व्रत, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया टाइम

आज का राशिफल मेष राशि | Today Horoscope Mesh Rashi

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वे अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि में और निखार आएगा। कोई भी काम साझेदारी में करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rash

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें अन्यथा आगे चलकर ये बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

वाहन चलाते समय सावधनी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। माता पिता की सलाह आपके काम आएगी, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Today Horoscope Mithun Rashi

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन से खुशियां आएंगी और आप सभी का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। अगर आप एक लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे, तभी आपका काम पूरा हो सकेगा। नौकरी पेशा जातकों की नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

किसी पुराने निवेश से आज आपको अच्छा लाभ होगा। व्यापारियों की अच्छी साख बढ़ेगी और नई रणनीतियों को व्यवसाय में अपनाएंगे। विदेशी लेन देन के माध्यम से ज्यादा पैसा कमाने में कामयाब होंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj Ka Rashifal kark Rashi

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपको पैसों का लेन-देन करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें और निवेश करने से बचें। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे समय पर कार्यों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि | Today Horoscope Singh Rashi

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप नई योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।

परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा और सभी को साथ लेकर चलने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने के लिए मां को ले जा सकते हैं। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है और आप सभी के हित को ध्यान में रखेंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आपको जल्दबाजी करनी पड़ेगी, तभी वे पूरे हो सकेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने जाहिर न करें, अन्यथा वह इसका फायदा उठा सकता है।

अगर आप अपने बच्चे को कुछ जिम्मेदारियां देंगे तो वह उन पर खरा उतरेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा और व्यापारी अपने अपने क्षेत्र में तरक्की प्राप्त करेंगे। सायंकाल के समय माता पिता से जरूरी चर्चा करेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj Ka Rashifal Tula Rashi

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और अधिक पैसा कमाना मुमकिन रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में कोई बड़ा पद मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और जरूरी चर्चा में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

आज आप सरकारी योजनाओं से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आप खुश रहेंगे और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Today Horoscope Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। कुछ बाहरी लोगों के साथ भी तालमेल बढ़ाने में सफल रहेंगे।

आपको कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी वह पूरा होता हुआ नजर आयेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज रचनात्मक कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे और वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था तो आज आप उसे निभाने में भी सफल रहेंगे। बिजनस करने वाले लोगों को अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और पूरे परिवार के साथ पूजा पाठ में शामिल होंगे। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj Ka Rashifal Makar Rashi

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धर्मार्थ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए, अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

बिजनस के किसी काम से आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू जीवन में कुछ परेशानियां लंबे समय से आपको परेशान कर रही थीं तो वह आज दूर हो जाएंगी।

कुछ महत्वपूर्ण मामले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, इसलिए उन्हें समय रहते पूरा कर लें, यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप सरकारी सत्ता का भरपूर लाभ उठाएंगे और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल का समय भाई-बहनों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj Ka Rashifal Meen Rashi

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम में कुछ बाधाएं आएंगी, जिन्हें आप वरिष्ठों की मदद से दूर करने में सक्षम होंगे। अजनबी लोगों से मुलाकात करते समय सावधानी बरतें और कोई भी बातें बताने से बचें।

आप अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। आपको ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

Shani Nakshatra Gochar 2026 : 17 मई से बदलेगा शनि का नक्षत्र, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत
Also Read
View All