
Aaj Ka Panchang 13 April 2026 : आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026 सोमवार (फोटो सोर्स: Gemini AI)
Aaj Ka Panchang 13 April 2026 : आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026, सोमवार विशेष रूप से धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन है। आज वरुथिनी एकादशी व्रत, शुभ योग और कई शुभ चौघड़िया बन रहे हैं, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल माने जाते हैं। चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में स्थित रहेगा, जिससे विचारों में नवीनता और कार्यों में संतुलन बना रहेगा। यदि आप आज कोई शुभ कार्य, यात्रा या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस पंचांग में पंडित मुकेश भारद्वाज द्वारा बताए गए राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त की जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
आज अमृत का चौघड़िया सूर्योदय से 7.44 तक रहेगा. शुभ का चौघड़िया 9.18 से 10.53 तक रहेगा, चर का चौघड़िया 2.02 से 3.37 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 3.37 से सूर्यास्त तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
तिथि – एकादशी तिथि रात्रि 1.09 तक होगी तदुपरान्त द्वादशी तिथि होगी ।
नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र दिन 4.04 तक रहेगा तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र होगा ।
योग – शुभ योग सायं 5.15 तक रहेगा तदुपरान्त शुक्ल योग रहेगा ।
करण – बव करण दिन 1.13 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
व्रत / दिवस विशेष – वरुथिनी एकादशी व्रत, श्री बल्लभाचार्य जयंती, पंचक, महापात रात्रि 12-12 से रात्रि 4-05 तक,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुंभ राशि में होगा ।
कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं। ये जातक दुसरो के प्रति दयाभाव रखने वाला, परोपकारी एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने में तत्प्रर होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते। जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं।
Published on:
12 Apr 2026 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
