
Aaj Ka Rashifal 13 September 2025 : आज का दिन शनिवार भगवान शनि देव को समर्पित है। आज चन्द्रमा आज वृषभ में संचार करेंगे। जिसका शुभ अशुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। मेष और वृषभ के जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। मिथुन राशि वालों का यात्रा, नौकरी और निवेश शुभ रहेगा। कर्क के व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सिंह वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कन्या को रोजगार के अवसर मिलेंगे। तुला राशि को धन प्राप्ति संभव होगी। धनु को व्यापारिक लाभ के योग हैं। कुंभ को संपत्ति के कार्य लाभान्वित करेंगे। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल।
बहुप्रतीक्षित क्षण आने वाला है। पारिवारिक माहौल प्रसन्नतापूर्वक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
आपसी समझ से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार के विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सहज होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
यात्रा, नौकरी और निवेश शुभ रहेगा। रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
व्यवसाय के विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। परिजनों के व्यवहार से मन दुखी रहेगा।
पारिवारिक विवाद से क्लेश होगा। खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है। पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
आय से अधिक खर्च तनाव दे सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश करने से पहले विचार करें। रोजगार के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष उत्तम रहेगा।
मेहनत का फल मिलेगा। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होंगी। धन प्राप्ति संभव होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कानूनी अड़चनें दूर होंगी। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। मकान-दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा।
अपने सपने को साकार करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी। व्यापारिक लाभ के योग हैं। जोखिम और जमानत के कार्यों से दूर रहें।
राजकाज में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता का आभास होगा। पारिवारिक शुभ समाचार मिलेंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है।
संपत्ति के कार्य लाभान्वित करेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आवास निवास से संबंधित चल रही समस्या का समाधान होगा। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा।
सामाजिक उत्सवों में सहभागिता करेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। किसी विशेष कार्य की पूर्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। व्यस्तता के चलते निजी कार्य प्रभावित होंगे।