Rashi Bhavishya 14 May 2026: 14 मई 2026 को प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। तुला, धनु समेत कई राशियों को करियर, धन और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: 14 मई 2026 का गुरुवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज प्रदोष व्रत, सर्वार्थसिद्धि योग और अश्विनी नक्षत्र का विशेष संयोग बनने से करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तुला, धनु समेत कई राशियों को भाग्य का साथ मिलने और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
आक्रामकता कम करनी होगी। विनम्र और सहज व्यवहार से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता की कमी तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक जोखिम लेने और यात्रा करने से बचें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 4
शिक्षा से जुड़े कार्यों में अनुसंधान और खोजपूर्ण विषयों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उम्मीद से बेहतर व्यवहार मिलेगा। भवन निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कारोबार में धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 1
अधिक कार्यभार के कारण पारिवारिक समस्याओं के समाधान में देरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी। उच्च अधिकारियों के प्रति नकारात्मक व्यवहार नौकरी में तनाव बढ़ा सकता है।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9
तकनीकी दक्षता के कारण कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों से संबंधों में आई कड़वाहट दूर करने का सही समय है। लगातार संवाद से भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 1
धन निवेश में केवल अनुमान पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। वाणी की कुशलता से व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 8
राशि स्वामी के केंद्र में होने का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई नीतियां अपनाने से लाभ हो सकता है। नौकरी में बदलाव या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। ईर्ष्या रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 3