राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: आजादी के जश्न में किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानिए मेष से मीन तक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal- 15 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 15, 2026
aaj ka rashifal 15 august 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 15 August 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: आज 15 अगस्त, आजादी के जश्न के साथ कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 15 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए मनोरंजन और उत्सव में शामिल होने के संयोग बनेंगे। व्यापारिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित मामलों दूसरों को मदद करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रदर्शन उच्च स्तर का रहेगा। नियम की पालना करने से सम्मान बढ़ेगा। धन कमाने के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि कार्यस्थल पर सपष्ट सोच के साथ सहयोगात्मक व्यवहार भी रखे। इच्छित परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। प्रेम संबंधों से उम्मीद बढ़ेगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि को सामाजिक कार्यों भागीदारी निभानी पड़ सकता सकती है। मेलजोल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। भाग्य के समर्थन से धन और सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को शेयर मार्केट में पुराना निवेश लाभ देगा। व्यावसायिक वार्तालाप में बहस में उलझने से बचें। नए अनुबंध मिल सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए महत्वपूर्ण दिन है। मेहनत का प्रतिफल अनुमान से अधिक मिलने की संभावना रहेगी। परिवार में आपके कार्यों और योजनाओं को सराहना मिल सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशिको सरकारी योजनाओं में अपेक्षित सहयोग मिलने में कठिनाई होगी। धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमो से जुड़ाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के संपत्ति और संसाधनों में अभिवृद्धि के योग बन रहे हैं। शिक्षा में एकाग्रता बनाए रखने हेतु अधिक परिश्रम करना होगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के लिए संभावनाओं और परिकल्पनाओं पर अतिरिक्त ऊर्जा और धन लगाने का समय है। भविष्य में अकल्पनीय लाभ की संभावना रहेगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 4

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि भावनात्मक संबंधों से ज्यादा उम्मीद ना रखें। भाग्य की मदद से व्यवसाय में नए सहयोगी मिलेंगे। परिवार में सद्भावना बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को कर्तव्यों की पूर्ति में सजग रहना होगा। लापरवाही मूल्य मांगेगी। संपत्ति से सम्बन्धित मामलों से जुड़े विवादों में सावधानी से आगे बढ़े।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को परिस्थितियों पर अच्छा नियंत्रण रह सकता है। बातचीत में विनम्रता का फायदा मिलेगा। फाइनेंस और कानून के क्षेत्र में ज्ञान से प्रतिष्ठा मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 3

Published on:
15 Aug 2026 05:30 am